फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   tension in behror town in due to case of pehlu khan death

पहलू मामला: बहरोड़ में तनाव, हिंदु संगठनों ने किया कारवां-ए-मोहब्बत यात्रा का विरोध

Fri, 15 Sep 2017 11:57 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
tension in behror town in due to case of pehlu khan death
घटनास्थल पर हर्षमंदर

कथित गौ-तस्कर पहलू खान की मौत का मामला एक बार पुन: गरमा गया है। मौत के विरोध में पूर्व आईएएस हर्षमंदर की कारवां-ए-मोहब्बत यात्रा जब बहरोड़ पहुंची, तो कस्बे में तनाव पैदा हो  गया। हिंदु संगठन इस यात्रा का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों ने हर्षमंदर को घटनास्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद हर्षमदंर ने अपने साथियों के साथ घटना स्थल से पहले जागूवास चौक पर फूल चढ़ाए। फूल चढ़ाने के बाद वे वहीं बैठ गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी वर्ष एक अप्रेल को अलवर के बहरोड़ में गौवंश ले जा कथित गौतस्करों के साथ कथित गौरक्षकों ने मारपीट की थी, जिसमें पहलू खान की मौत हो गई थी। पहलू खान के साथ गाड़ी में 15 लोग और थे, जिनके साथ मारपीट की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ हुई कहासुनी

tension in behror town in due to case of pehlu khan death
घटनास्थल पर बैठे हर्षमंदर
इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी बहस भी हुई। काफी देर बहस होने के बाद हर्षमंदर अपने साथियों के साथ वहां से जयपुर के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि गुजरात कैडर के रिटायर्ड आईएएस हर्षमदंर करीब 40 लोगों के साथ इस यात्रा पर ​निकले है। आज सुबह अलवर से बहरोड़ रवाना होने से पूर्व हर्षमंदर ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों और दलित लोगों पर हमले बढ़ते ही जा रहे है।

गौरतलब है कि पुलिस जांच में कहा गया है जिन लोगों पर पहलू खान के साथ मारपीट का आरोप था वह उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे।

राजनीति हुई प्रारंभ, मेव समाज में रोष

tension in behror town in due to case of pehlu khan death
हर्षमंदर पुलिस के साथ
इससे पूर्व बृहस्पतिवार को पहलू खान मौत मामले में छह आरोपियों को पुलिस जांच में क्लीन चिट देने के बाद इस मामले में पुन: राजनीति प्रारंभ हो गई है।

मेव समाज का कहना है कि इस मामले में नामजद 6 आरोपियों को जांच एजेंसी द्वारा क्लीनचिट दिया जाना संविधान का गला घोंटना जैसा है। जिला मेव पंचायत संरक्षक शेर मोहम्मद ने आरोप लगाया कि सीआईडीसीबी ने हिंदूवादी संगठनों के दबाव में आकर आरोपियों को क्लीनचिट दी है।

शेर मोहम्मद का यह भी आरोप है कि पहलू खान के साथ जो लोग थे, उनके सीआईडीसीबी ने बयान तक नहीं लिए, इसलिए मेव समाज हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed