{"_id":"59102b454f1c1b6002850e37","slug":"temprature-rise-in-rajasthan-people-getting-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपते थार में दो मोर्चों पर लड़ रही है बीएसएफ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपते थार में दो मोर्चों पर लड़ रही है बीएसएफ...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 08 May 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम राजस्थान के जिले इन दिनों लू की चपेट में है। तपता थार और लू स्थानीय लोगों के साथ इंडो—पार्क बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के लिए भी परेशानी पैदा कर रही है।
विज्ञापन
गर्मी का आलम यह है कि इन क्षेत्रों में भरी दोपहरी में कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई पड़ते है। वहीं सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों को दुश्मन के नापाक ईरादों से निपटने के साथ लू के थपेड़ों से बचने के भी प्रयास करने पड़ रहे है। बॉर्डर पर तैनात इन जवानों को गर्मी से बचाने के लिए इनके खानपान में भी बदलाव किया जाता है। बीएसएफ जवानों को नींंबू पानी के साथ पेय पदार्थ अधिक मात्रा में दिया जा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर इन दिनों विशेष रुप से गर्मी की मार झेल रहें है।सबसे अधिक तापमान बॉर्डर की मुरार सीमा चौकी पर 49.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बाड़मेर और जैसलमेर का अधिकतम तापमान करीब 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
बढ़ते तापमान और लू के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इन जिलों के सरकारी अस्पतालों में अलग से लू वार्ड बनाए गए है। जहां गर्मी से प्रभावित रोगियों का ईलाज होगा। वहीं मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में तापमाान में अधिक बदलाव की संभावना कम ही है।