फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   temprature change in rajasthan

अंधड़ और बारिश के बाद चार डिग्री गिरा पारा, लोगों को राहत

Mon, 29 May 2017 08:03 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 29 May 2017 08:03 AM IST
विज्ञापन
temprature change in rajasthan
फाइल फोटो।
राजस्थान में दो दिन पूर्व तक 50 डिग्री को छूने को बेताब दिखा पारा अचानक ही चार—पांच डिग्री गिर गया है। रविवार देर शाम प्रदेश में अलग—अलग स्थान पर प्रारंभ हुआ बारिश और अंधड़ का दौर सोमवार सुबह तक जारी रहा। प्रदेश की राजधानी जयपुर में अंधड़ का प्रभाव इतना था कि शहर के कई क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। जिसे सुबह तक भी सही नहीं किया जा सका। वहीं करीब एक घंटे की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। रात्रि को बारिश के बाद तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। इससे पूर्व दौसा, अलवर सहित कई जिलों में रविवार देर शाम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में यह बदलाव का दौर आने वाले समय भी जारी रहेगा। सोमवार सुबह लोगों के लिए काफी राहत भरी रही। हालांकि कई स्थानों पर पेड़ गिरने व बिजली के पोल उखड़ने के कारण लोगों को परेशानी भी हुई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed