फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   temple for kids to be made in in tribal area where kids will know their rights

यहां बच्चों के लिए बनेगा अनूठा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलेगा बाल साहित्य

Tue, 26 Dec 2017 01:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
temple for kids to be made in in tribal area where kids will know their rights
डेमो इमेज
बच्चों के लिए एक ऐसा अनूठा मंदिर बनने जा रहा है जहां वो आध्यात्म से जुड़ने के साथ अपने अधिकारों को जान सकेंगे। ये मंदिर राजस्थान के आदिवासी बाहुल इलाके बांसवाड़ा में बनने जा रहा है। इस मंदिर में खास बात ये होगी की यहां भगवान की मूर्तियां भी उनके बालपन की लगाई जाएगी जिनमें बाल  हनुमान, लड्डू गोपाल, बाल गणेश,बाल कार्तिकेय शामिल हैं।
विज्ञापन



राज्य बाल विकास आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने बताया कि  इस मंदिर का निर्माण कराने के पीछे बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और बाल अपराधों के खिलाफ लोगों को जागरुक करना है। यहां प्रसाद के रुप में बाल पुस्तिका मिलेगी। जिनमें बाल अधिकार और उनके संरक्षण सबंधी कानूनों की जानकारी होगी। चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर की दीवारों पर बाल चालीसा लिखवाई जाएगी, जिसमें उनके अधिकारों के संबध में बातें लिखी होंगी। 
विज्ञापन



आदिवासी बच्चों के लगेंगे स्टेच्यू

temple for kids to be made in in tribal area where kids will know their rights
बता दें कि ये मंदिर बांसवाड़ा इलाके के आदिवासी कस्बे घाटोल में बनाया जाना प्रस्तावित है। बांसवाड़ा डूंगरपुर से सांसद मणिशंकर निमामा ने कहा कि इस खास मंदिर में जिन आदिवासी बच्चों के नाम कोई उपलब्धि है उन​के मंदिर प्रांगण में स्टेच्यू लगाए जाएंगे।


यहां पर कुपोषण दूर करने के लिए हवन और पूजा कराई जाएगी। समय समय पर कार्यक्रमों को आयोजित कराकर विशेषतौर पर आदिवासी बच्चों के माता पिता से उन्हें उच्च शिक्षा दिलाने का आग्रह भी किया जाएगा। यहां एक बाल सेना  का भी गठन किया जाएगा जो कि घर घर जाकर कुपोषण के खिलाफ लोगों को जागरुक करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed