{"_id":"634d88b64668270fd9156a46","slug":"teacher-recruitment-will-be-done-on-46500-posts-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: राजस्थान में 46,500 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: राजस्थान में 46,500 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Mon, 17 Oct 2022 10:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:24 PM IST
सार
राजस्थान में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गहलोत सरकार जल्द ही 46 हजार 500 पदों पर शिक्षक भर्ती करने जा रही है। इन पदों के प्रस्ताव को सीएम अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
राजस्थान में शिक्षक भर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे बेरोजगारों के लिए गहलोत सरकार ने 46 हजार 500 पदों पर शिक्षक भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएम गहलोत ने लेवल 1, लेवल 2 और विशेष शिक्षा अध्यापकों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए बेरोजगारों को खुशखबरी दी। साथ ही बताया कि शिक्षा विभाग की आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में 46 हजार 500 अध्यापकों की भर्ती के लिए स्वीकृती जारी की है। इसमें लेवल 1 में 21 हजार पद और लेवल 2 में 25 हजार 500 पद हैं। इन पदों में विशेष शिक्षा अध्यापकों के 4 हजार 500 पद भी शामिल होंगे। हालांकि, पदों के लिए परीक्षा कब होगी, इसको लेकर अभी विस्तृत जानकारी नई आई है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में 46,500 अध्यापकों की भर्ती हेतु स्वीकृती जारी की है। इसमें लेवल 1 में 21,000 पद व लेवल 2 में 25,500 पद हैं। इन पदों में विशेष शिक्षा अध्यापकों के 4,500 पद भी शामिल होंगे।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 17, 2022
विज्ञापन
ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार ने जो बजट घोषणा में 75 हजार बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी, उसी के मद्देनजर यह घोषणा की गई है। संभवत: सरकार इसी वित्तीय वर्ष में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की प्रोसेस को शुरू कर सकती है।