फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tarun Sagar Maharaj said these statement about pakistan and two child policy

जैन मुनि का बयान, दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर लगनी चाहिए रोक

Tue, 12 Dec 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 12 Dec 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
Tarun Sagar Maharaj said these statement about pakistan and two child policy
तरुण सागर - फोटो : self
जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने कहा है कि दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर रोक लगनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने कड़ा कानून बनाने तक का सुझाव दिया है। 
विज्ञापन


अपने कड़वे प्रवचनों के लिए पहचाने जाने वाले जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने आज जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि देश में दो से ज्यादा बच्चे करने पर रोक लगनी चाहिए। इस मामले में कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। इसे सख्ती से लागू करने के लिए उन्होंने कानून तोड़ने वालों की तमाम सुविधाएं बंद करने का भी सुझाव दिया है। 

खरतनाक हैं ये लोग

Tarun Sagar Maharaj said these statement about pakistan and two child policy
जैन मुनि तरुण सागर
मुनि तरुण सागर महाराज ने इस दौरान उन लोगों पर सवाल उठाया जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस देश में सभी के लिए एक कानून होना चाहिए। जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं वे लोग खतरनाक हैं। यहां वोटों की राजनीति हैं इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती। जबकि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। 

इसके साथ ही उन्होंने शिवदासपुरा ग्रीन एयरपोर्ट जमीन अवाप्ति प्रकरण में राजस्थान सरकार को खुली चुनौती दी। उन्होंने पूरे देश में अहिंसक आन्दोलन की घोषणा की। 24 दिसम्बर जयपुर में स्टेच्यू सर्किल से मुख्यमंत्री निवास तक काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed