{"_id":"61a029197196b133187f9ba9","slug":"surgery-to-increase-the-height-of-nri-in-sms-hospital-this-success-will-give-a-boost-to-medical-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: एसएमएस अस्पताल में एनआरआई का कद बढ़ाने की सर्जरी, इस कामयाबी से मेडिकल पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: एसएमएस अस्पताल में एनआरआई का कद बढ़ाने की सर्जरी, इस कामयाबी से मेडिकल पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Fri, 26 Nov 2021 05:53 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 26 Nov 2021 05:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे दो अनिवासी भारतीयों का एसएमएस अस्पताल में कद बढ़ाने की सफल सर्जरी हुई। मरीज का रशियन तकनीक एलिजारोव की आधुनिकतम विधि से इलाज किया गया।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया में शरीर की लंबाई 15 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती है। पहली मरीज एक महिला है, जो गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जबकि, दूसरा मरीज उसका 25 वर्षीय भाई है। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, महिला इससे पहले भी अपनी लंबाई 7 सेमी बढ़वा चुकी है।
विज्ञापन
मेडिकल पर्यटन क्षेत्र के विस्तार के लिहाज से यह प्रयास एक मील का पत्थर बताया जा रहा है। ऑपरेशन अस्पताल के पूर्व अधीक्षक और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रमुख प्रो डीएस मीणा ने बुधवार को किया। सर्जरी में सह आचार्य डॉ. राजकुमार हर्षवाल, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. श्रीफल मीणा, डॉ. ममता खंडेलवाल एवं डॉ. सोनाली की टीम ने सहयोग किया।
विज्ञापन