फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   superstitious thing happend in new medical college kota

सरकारी अस्पताल के आईसीयू में तांत्रिक ने तलवार से काटा मुर्गा

Wed, 19 Apr 2017 11:00 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
superstitious thing happend in new medical college kota
न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के आईसीयू के बाहर एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में फड़फड़ता मुर्गा लेकर इंतजार करता युवक और मूकदर्शक अस्पताल व पुलिस प्रशासन।
विज्ञापन


जी हां, ऐसा नजारा था मंगलवार को इस सरकारी अस्पताल में। दरअसल शहर के सबसे बड़े इस अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और उसके परिजनों ने अस्पताल से शव ले जाने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि उनका एक बाबा मृतक को जिंदा करेगा। इतना ही नहीं उन्होंने अस्पताल में एक तांत्रिक को बुला लिया और आईसीयू के भीतर ही तलवार से मुर्गा काटा गया। इसके बाद वह तांत्रिक शव के पास ही करीब चार घंटे तक टोने—टोटके करता रहा।
विज्ञापन


वहीं आईसीयू में भर्ती दूसरे मरीजों व उनके परिजनों की सांसे अटकी रहीं। हैरानी तब अधिक हुई जब वहीं मौजूद अस्पताल व पुलिस प्रशासन के लोग भी इस अंधविश्वास की घटना के गवाह बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दरअसल आठ अप्रेल का सिर में चोट लगे एक युवक हेमराज बंजारा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दो दिन पूर्व ही आईसीयू में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। लेकिन मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। लेकिन अस्पताल में बड़ी संख्या में मौजूद उसके परिजनों ने शव को ले जाने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा कि उनके बाबा इस युवक को एक घंटे में जिंदा कर देंगे। इसके बाद आए एक तांत्रिक ने आईसीयू में ही तलवार से मुर्गा काटा, नींबू काटा व तंत्र—मंत्र किए। लेकिन करीब चार घंटे बाद जब कुछ नहीं  हुआ तो उसके मृतक के परिजन शव ले गए। 


क्या अंधविश्वास से डरी पुलिस
अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को तो सूचना दी लेकिन पुलिसकर्मी दूर खड़े रहकर ही सब देखते रहे। वहीं नए बने इस आईसीयू में लोग बेधड़क बड़ी संख्या में आते—जाते रहे और गदंगी करते रहे।

वहीं मुर्गा काटने के कारण यहां भर्ती मरीजों में संक्रमण का खतरा भी पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed