फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Summer Camp started at City Palace

सिटी पैलेस में शुरू हुआ सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण शिविर

Mon, 22 May 2017 04:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 22 May 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
Summer Camp started at City Palace
सिटी पैलेस में समर कैम्प - फोटो : अमर उजाला
सिटी पैलेस में सोमवार से सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय संग्रहालय, रंगरीत संस्था एवं सरस्वती कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर की शुरुआत संग्रहालय की ट्रस्टी-सेक्रेटरी दीया कुमारी ने दीपक जलाकर की। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 150 बच्चे भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रिंसेज दीया कुमारी ने बताया कि उभरते कलाकारों को प्राचीन एवं समृद्ध कलाओं से रूबरू कराने के उद्देश्य से एक माह का शिविर लगाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्रदान करने वाले सभी कलाकारों का सम्मानित किया। पर्यावरण एवं वन्य पक्षियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए उन्होंने बच्चों को परिंडे एवं पौधे भी वितरित किए। शिविर में चित्रकला, कथक, लोकनृत्य, गिटार व सितार वादन, योगासन, फोटोग्राफी, नाटक व गायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed