{"_id":"5922c7c04f1c1b3c6a536822","slug":"summer-camp-started-at-city-palace","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी पैलेस में शुरू हुआ सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी पैलेस में शुरू हुआ सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण शिविर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
सिटी पैलेस में समर कैम्प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी पैलेस में सोमवार से सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय संग्रहालय, रंगरीत संस्था एवं सरस्वती कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर की शुरुआत संग्रहालय की ट्रस्टी-सेक्रेटरी दीया कुमारी ने दीपक जलाकर की। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 150 बच्चे भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर प्रिंसेज दीया कुमारी ने बताया कि उभरते कलाकारों को प्राचीन एवं समृद्ध कलाओं से रूबरू कराने के उद्देश्य से एक माह का शिविर लगाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्रदान करने वाले सभी कलाकारों का सम्मानित किया। पर्यावरण एवं वन्य पक्षियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए उन्होंने बच्चों को परिंडे एवं पौधे भी वितरित किए। शिविर में चित्रकला, कथक, लोकनृत्य, गिटार व सितार वादन, योगासन, फोटोग्राफी, नाटक व गायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।