फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   suicide in kota after love marriage

लव स्टोरी का ऐसे हुआ The End

Fri, 16 Jun 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
suicide in kota after love marriage

विज्ञापन
कोटा में शुक्रवार को एक लव स्टोरी का दी एंड हो गया। यहां एक विवाहिता ने केवल इस बात को लेकर फंदा लगा लिया कि उसका पति उससे बिन बोले कहीं चला गया।

जानकारी के अनुसार, कोटा के महावीर नगर की रहने वाली पूजा ने फंंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब छह महीने पहले ही रंगबाड़ी निवासी अर्पित से हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। वह यहां महावीर नगर में अर्पित के साथ किराये के मकान में रहती थी। 

इसी दौरान कुछ दिन पहले उसका पति अर्पित उसे बिना बताए कहीं चला गया। इससे वह तनाव में थी। इसी के चलते उसने मौत को गले लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें पूजा ने पति से बिछुड़ने की बात लिखी है। हालांकि, अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उधर, मृतका पूजा के परिजनों का कहना है कि अर्पित उनकी बेटी से रुपयों की मांग को लेकर झगड़ा करता था। इसी के चलते वह तनाव में आ गई और उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed