फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Suffering woman quote, We did not call, Where did the crowd come from

महिला बोली, जब हमने भीड़ बुलाई ही नहीं तो ये आई कहां से

Sun, 10 Sep 2017 03:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 10 Sep 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Suffering woman quote, We did not call, Where did the crowd come from
demo pic - फोटो : demo pic
जयपुर के रामगंज इलाके में बवाल जहां से शुरू हुआ, जिसके कारण शुरू हुआ, वो इस बात से बिल्कुल ही अनजान है कि इतनी भीड़ जुट कैसे गई। खुद महिला का कहना है कि जब हमने किसी को बुलाया नहीं तो भीड़ आई कहां से।
विज्ञापन


दरअसल, रामगंज में शुक्रवार रात जिस महिला और उसके पति को पुलिसकर्मियों ने रोका उनका कहना है कि हम दोनों ही थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए थे। हमने किसी को नहीं बुलाया था, पर पता नहीं इतनी भीड़ कैसे जुट आई। जो भी हुआ गलत हुआ।
विज्ञापन


रामगंज के लुहारों का खुर्रा निवासी अरसी ने मीडिया को बताया कि वह अपने पति के साथ मीना बाजार गई थी। इस दौरान पुलिस वालों ने ठेले वालों को हटाने के लिए डंडा मारा, वह उनके जा लगा। मेरी बेटी मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। फिर पुलिसवालों ने गलत तरीके से बात की। हम थाने गए। वहां मामला दर्ज करवाने में काफी देर लग गई। थाने के बाहर हंगामा होने लगा। हम तो खुद दंग रह गए कि इतनी भीड़ कहां से आ गई। इन्हें किसने भेजा और हंगामा किस बात को लेकर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम थाने में ही एक कमरे में बैठे रहे। करीब एक बजे रात को हमें घर भेजा गया। अरसी ने बताया कि जो हुआ गलत हुआ है। अपील करती हूं कि सभी शांति बनाए रखे।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed