फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Success in achieving children in JEE advance Exam

Sucess story: किसान के बेटे ने पाया मुकाम, रोशन किया नाम

Sun, 11 Jun 2017 02:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Success in achieving children in JEE advance Exam
जश्न मनाते स्टूडेंट्स (इनसेट में सूरज) - फोटो : अमर उजाला
देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम रविवार सुबह जारी हो गया। परिणाम में कोटा ने एक बार फिर से अपना परचम लहराया। इन परिणामों में कई मिसालें भी पेश की गई, इनमें एक किसान का बेटा भी शामिल है। हालत यह रही कि टॉप 10 ऑल इंडिया रैंकिंग में भी कोटा ने अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन


नतीजे घोषित होने के साथ ही शिक्षण संस्थानों में जश्न का माहौल है। टॉप 10 में कोटा की कोचिंग संस्थानों का कब्जा रहा है पांचवी, छठी, आठवीं और नवीं और दसवीं रेंक कोटा से आई है। इसके अलावा 12 वीं रैंक भी कोटा के खाते में ही रही है । वही 5 वीं रेंक पर सूरज का कब्जा रहा है तो वहीं छठी रेंक पर सोरभ यादव ने मारी बाजी, 8 वी रेंक पर ओंकार देश पांडे, 9 वी रेंक पर रचित बंसल, और 10 वी रेंक पर लक्ष्य शर्मा रहे।
विज्ञापन


पांचवी रैंक हासिल करने वाले सूरज कहना है कि उसे आईआईटी मुंबई से कम्प्यूटर सांइस करनी है। सूरज को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन भी सूरज की इस उपलब्धि पर खुश है। उसके पिता पेशे से किसान है, लेकिन उन्होनें कहा है कि सूरज को पढ़ाने में उन्हें कोई फाईनेंशियल दिक्कत सामने नहीं आई। सूरज पिछले 2 साल कोटा में रहकर आईआईटी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed