{"_id":"58f18c3f4f1c1b1c11cf5656","slug":"stampede-in-kota-junction-when-sharukh-reached-their-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान मामला: मुम्बई व बड़ौदा पहुंची पुलिस टीमें, दर्ज करेंगी बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहरुख खान मामला: मुम्बई व बड़ौदा पहुंची पुलिस टीमें, दर्ज करेंगी बयान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रईस फिल्म के प्रचार के दौरान कोटा जंक्शन पर मची भगदड़ मामले में बॉलीवुड के किंग खान की मुश्किलें बढ़ सकती है। कोटा में दर्ज मामले में अब जीआरपी पुलिस उन लोगों के बयान दर्ज करेगी जो भगदड़ वाले दिन कोटा से सबंधित ट्रेन में सवार हुए थे।
विज्ञापन
जीआरपी कोटा से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस की टीमों को मुम्बई व बड़ौदा भेजा गया है। मुम्बई गई जीआरपी की टीम यहां से यात्रियों की सूची लेगी। गौरतलब है पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया था कि जनवरी में शाहरुख खान मुम्बई से दिल्ली के सफर के दौरान अपनी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए अगस्त क्रान्ति राजधानी एक्प्रेस से कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। कोटा रेलवे स्टेशन पर उन्हें देखने के लिए हुजूम उमड़ा हुआ था।
विज्ञापन
तब उन्होंने ट्रेन के डिब्बे के बाहर आकर हाथ हिलाया था, इसलिए भगदड़ मची थी। इस दौरान कई लोग घायल हुए थे। वहीं वड़ोदरा में एक व्यक्ति की भगदड़ के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस को व्यवस्था सम्भालने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा। इस भगदड़ में मीडियाकर्मी, पुलिस, महिलाओं और युवक भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस व भीड़ में हुई धक्का-मुक्की में कई युवक गिर गए। चारो ओर अफरा-तफरी मच गई थी। इस घटनाक्रम में रेलवे की सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचा था।