{"_id":"59434c934f1c1ba2558b4895","slug":"spy-arrest-near-pak-border-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसों ने उगले कई राज, आईएसआई मेजर को दी जाती थी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासूसों ने उगले कई राज, आईएसआई मेजर को दी जाती थी जानकारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
राजस्थान के जैसलमेर से पकड़े गए दो जासूसों ने पाक की खूफिया एजेंसी की नापाक ईरादों की जानकारी दी है। दोनों जासूस नबिया खान और रमजान खान ने बताया है कि वे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ी जानकारी आईएसआई के एक मेजर को भेजते थे।
विज्ञापन
ये जानकारियां व्हाट्सएप के जरिए भेजी जा रही थी। जैसलमेर के कुजांड़ली से धरे गए इन जासूसों के पास से सात मोबाइल व पाकिस्तानी सिम भी बरामद हुई। जिस घर से इन्हें पकड़ा गया है वहां इन्होंने मोबाइल रेत में दबा कर छिपाए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिस क्षेत्र से इन्हें पकड़ा गया है वहां से पाकिस्तानी बॉर्डर दो—तीन किलोमीटर ही दूर है। सुरक्षा एजेंसिंयों के मुताबिक पिछले कुछ माह से जो जासूस पकड़े जा रहें है वे कई बार पाकिस्तान जा चुके है और लगातार आईएसआई से सम्पर्क में थे।
विज्ञापन
राजस्थान से लगते पाक बॉर्डर के क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसिंयों ने सुरक्षा व्यवस्था और चाक—चौबंद कर दी है।