{"_id":"5a213f504f1c1baf678bf329","slug":"special-flight-now-for-this-city-connected-to-the-air-service-the-9-seat-special-plane-flew-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक और शहर हवाई सेवा से जुड़ा, ये है किराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और शहर हवाई सेवा से जुड़ा, ये है किराया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Dec 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
flight
- फोटो : getty images
एक और शहर हवाई सेवा से जुड़ गया है। इसके साथ ही मार्बल सिटी अब लेक सिटी के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है।
राजस्थान में मार्बल सिटी के नाम से फेमस किशनगढ से आज से लेकसिटी उदयपुर के लिए शूड्यूल फ्लाइट शुरू हो गई है। पिछले महीने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री इस हवाई सेवा का लोकार्पण किया था।
आज सुप्रीम एयरलाइंस के स्पेशल 9 सीटर प्लेन की उदयपुर के लिए पहली शेड्यूल उड़ान भरने के साथ ही अब हवाई सेवा में किशनगढ़ का नाम भी जुड़ गया। वहीं, स्थानीय लोगों में हवाई सेवा की शुरुआत होने के उत्साह की वजह से प्लेन के उड़ान भरने के पहले दिन पहली फ्लाइट की सभी 9 सीट कल रात तक बुक हो चुकी थी।

Trending Videos
यह उड़ान सेवा सोमवार से शनिवार तक रहेगी
flight
- फोटो : Demo pic
आज सुबह किशनगढ़ एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरने से पहले वहां पहुंचे अजमेर कलेक्टर गौरव गोयल ने फूल देकर यात्रियों को यात्रा का शुभकामना संदेश दिया।
जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि यह उड़ान सेवा किशनगढ़ से उदयपुर के लिए सोमवार से शनिवार तक रहेगी। इसके अंतर्गत रोजाना दोपहर 12:15 पर फ्लाइट किशनगढ़ पहुंचेगी और 12:30 बजे वापस उदयपुर के लिए उड़ान भरेगी।
यह सेवा रीजनल एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शुरू की गई है। किशनगढ़ से उदयपुर का सफर मात्र 2500 रुपए में होगा। सरकार के साथ हुए एमओयू के तहत इस किराये में तीन साल तक कोई बदलाव नहीं होगा। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही दिल्ली के लिए भी यहां से हवाई सेवा शुरू की जाएगी।