{"_id":"5910207c4f1c1bc617850c00","slug":"sp-said-if-you-come-in-jeans-tshirt-or-slippers-than-will-be-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी साहब बोले, जींस—टीशर्ट या चप्पल में आए तो खैर नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी साहब बोले, जींस—टीशर्ट या चप्पल में आए तो खैर नहीं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 08 May 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
आदेश की कॉपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़मेर में पुलिसकर्मियों द्वारा जिंस, टीशर्ट और चप्पल पहनकर आॅफिस आने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर ऐसे पुलिसकर्मियों को हिदायत दी है और आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
दरअसल, पुलिस के जवानों की पहचान उनकी वर्दी और जैंटलमैन पर्सनेलिटी से जानी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान भी उन्हें पुलिस डेकोरम को बनाए रखने की ये सारी बातें सिखाई जाती हैं, लेकिन कई बार पुलिस वाले ये सब भूल जाते हैं। बाड़मेर में पिछले दिनों एसपी आॅफिस में कुछ नौजवान पुलिसकर्मी जींस—टीशर्ट पहनकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने आ गए। ऐसे में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला को यह बात जंची नहीं और उन्होंने हाथों—हाथ नोटिस जारी कर दिया।
ये नोटिस सभी पुलिस अधिकारियों, थानाधिकारियों व पुलिस कर्मियों को भेजते हुए लिखा गया है कि कार्यालय में पदस्थापित अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित गणवेश में न आकर जींस, टीशर्ट, चप्पल आदि पहनकर कार्यालय में आते है। यह अनुशासनहीनता में आती है। ऐसा करने वालों को हिदायत दी जाती है कि सभी कर्मचारी व अधिकारी निर्धारित वर्दी पहनकर आएंगे। ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।