{"_id":"593e8c0a1126f4c60b8b490e","slug":"son-taking-his-ill-father-become-victim-of-a-road-accident-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार पिता को अस्पताल ले जा रहा था,खुद हो गया हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार पिता को अस्पताल ले जा रहा था,खुद हो गया हादसे का शिकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रुप से घायल लखराम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के सदर थाना इलाके में विजय मंदिर मार्ग पर बाइक और बस की भिड़ंत में दो पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों पिता पुत्र को उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया जहां पुत्र की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
घायलों के परिजनों के अनुसार, बानसूर के खोरी गांव निवासी लखराम अपने पिता दातार सिंह को लेकर अलवर सामान्य चिकित्सालय में बीमारी का इलाज कराने जा रहा था। इसी दौरान विजय मंदिर के समीप तेज गति से आ रही ग्रामीण बस सेवा की एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामान्य चिकित्सालय लाया गया जहां लखराम को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया गया।