फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   so why announce the boycott of muslim family

लव जेहाद: तो इसलिए किया गया मुस्लिम परिवारों के बहिष्कार का ऐलान

Thu, 23 Mar 2017 04:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
so why announce the boycott of muslim family
लव जिहाद

लव जेहाद की गूंज यूपी के बाद देश के अन्य राज्यों में भी सुनाई देने लगी है। ताजा मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का है। जहां के एक गांव में हुई महापंचायत में उस गांव में रहने वाले मुस्लिमों का बहिष्कार करने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन


आरोप है कि एक मुस्लिम युवक हिन्दु परिवार की एक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद सोमवार को गांव में इस संबंध में एक महापंचायत हुई। जिसमें विश्व हिन्दु परिषद और बजरंग दल के सदस्यों भी जुटे। जिन्होंने तथाकथित रुप से इस मामले को लव जेहाद से जोड़कर लोगों को सम्बोधित किया।
विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के खारा खीरा गांव एक युवती 13 मार्च को एक मुस्लिम युवक के साथ चली गई थी। जबकि 14 मार्च को युवती की शादी होनी थी। इसके बाद युवती के परिजनों की ओर से पुलिस में एएफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बीते शनिवार को दोनों को दिल्ली से पकड़ लिया था। दोनों ही कॉलेज के छात्र है। गांव के सरपंच शिव भगवान के अनुसार इस घटना के बाद गुड़िया ग्राम के मुस्लिमों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।


सोमवार को हुई महापंचायत
इस विषय पर सोमवार को महापंचायत भी हुई। जिसमें बताया जा रहा है कि विभिन्न गांवों को करीब दो हजाार लोग पहुंचे। महापंचायत में वीएचपी व बजरंग दल के नेताओं ने भी शिरकत की। हालांकि पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव जैसी कोई बात नहीं हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से मुस्लिम परिवारों के बहिष्कार के सम्बंध में भी ग्रामीणों से समझाइश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed