फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   snake killed 2 sisters in ajmer

सांप ने हमेशा के लिए दो बहनों को सुला दी मौत की नींद

Tue, 18 Jul 2017 03:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
snake killed 2 sisters in ajmer
डेमो इमेज
बारिश के मौसम में बाहर आमतौर पर जमीन के अंदर से निकलने वाले सरीसृप और अन्य जीव इंसानों को भी काफी नुकसान पहुंचाते है। ऐसे में इन दिनों सांप के डसने जैसी घटनाएं आम होती है।
विज्ञापन


ऐसे में अजमेर जिले के सीमावर्ती गांव बीलीयावास निवासी दो बहनों को सांप ने काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों बहनों की मौत से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं गांव में भी शोक की लहर फैल गई। लोगों के घरों में चुल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन


भीम थाना क्षेत्र के बीलीयावास गांव निवासी 11 वर्षीय कंचन और उसकी बड़ी बहन 15 वर्षीय दिव्या घर के बरामदे में सो रही थी। अलसुबह दोनों को सांप ने काट लिया। उन्होंने किसी कीड़े द्वारा काटने की बात अपने पिता को भी बताई लेकिन पिता ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने दोनों को जवाजा अस्पताल पहुंचाया जहां कंचन को मृत घोषित कर दिया और दिव्या को जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही दिव्या ने भी दम तोड़ दिया।


दोनों बहनों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। भीम थाना पुलिस ने दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। गौरतलब है कि सोमवार को ही कोटा में भी पिता पुत्री को सांप ने काट लिया था जिसमें 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed