फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Smugglers caught on Ajmer-Delhi highway in luxury car at jaipur

लक्जरी कार में शराब की तस्करी, अजमेर-दिल्ली हाइवे पर पकड़ा तस्कर

Thu, 09 Mar 2017 06:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
Smugglers caught on Ajmer-Delhi highway in luxury car at jaipur
kardhani thana - फोटो : Vishnu Sharma
हरियाणा से अजमेर तक एक होंडासिटी कार में अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गुरुवार तड़के  कमिश्नरेट जयपुर की पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहे तस्कर ने कालवाड़ रोड पर हो रही नाकाबंदी को भी तोड़ डाला। ऐसे में, खुद झोटवाड़ा के एसीपी आस मोहम्मद ने पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर कार में सवार तस्कर सुनील सिंह का पीछा किया। गिरफ्तार सुनील सिंह के खिलाफ करधनी थाने में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पकड़ने में करधनी थानाप्रभारी अनिल जसोरिया, सबइंस्पेक्टर सवाई सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, प्रकाश व अजेंद्र सिंह का अहम रोल रहा।
विज्ञापन


एसीपी आस मोहम्मद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील सिंह भिवानी, हरियाणा का रहने वाला है। उसकी कार को जब्त कर छिपा रखी हरियाणा निर्मित अवैध शराब की 15 पेटियां बरामद की है। जिनमें विभिन्न ब्रांड की 180 बोतलें रखी थी। वह हरियाणा से अवैध शराब की पेटियां लक्जरी कार में छिपाकर अजमेर ले जाया करता था। पिछले दो दिनों से पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली निवासी सुनील सिंह कार में अजमेर के लिए तस्करी करता है। वह पहले भी आठ से दस बार अजमेर शराब पहुंचा चुका है।
विज्ञापन


आज तड़के सूचना के आधार पर करधनी थाना पुलिस ने अजमेर—दिल्ली हाइवे पर नाकाबंदी करवाई। कार को नजदीक आते देखकर एसीपी आस मोहम्मद ने अन्य गाड़ियों में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ उसका पीछा किया तो भनक लगने पर सुनील सिंह ने कार की रफ्तार तेज कर दी। उसने एक नाकाबंदी भी तोड़ डाली। इसी दौरान हाइवे पर दो—तीन ट्रक आड़े आ गए। इससे सुनील सिंह की कार आगे नहीं निकल सकी। वहीं पीछा करते हुए आ रही पुलिस टीम ने सुनील को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed