{"_id":"5a1e7b794f1c1b7a548c0035","slug":"sms-hosital-blood-bank-donate-one-bucket-life-campaign-will-give-life-to-the-needy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद को जिंदगी देगा 'डोनेट वन बकेट लाइफ' कैंपेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद को जिंदगी देगा 'डोनेट वन बकेट लाइफ' कैंपेन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
blood donation
- फोटो : Demo pic
आपातकालीन परिस्थिति में जरूरतमंद मरीज को रक्त मुहैया करवाकर जिंदगी देगा 'डोनेट वन बकेट लाइफ' कैंपेन। जी हां, राजधानी जयपुर में एसएमएस हॉस्पिटल के ब्लडबैंक ट्रोमा सेंटर के प्रथम स्थापना दिवस पर 'डोनेट वन बकेट लाइफ' कैंपेन के तहत 'जीवन रक्षक रक्त सुविधा' का शुभारंभ कल किया जाएगा।
एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर डीएस मीना और ट्रोमा सेंटर प्रभारी डॉक्टर जगदीश मोदी के निर्देशन में यह जीवन रक्षक रक्त सुविधा शुरू की जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया इसका शुभारंभ एसएमएस अस्पताल के जेएमए सभागार में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 9 बजे करेंगे।
ट्रोमा सेंटर ब्लडबैंक की प्रभारी डॉक्टर सुनीता बुंदस ने बताया कि ट्रोमा सेंटर में भर्ती होने वाले जरूरतमंद मरीजों को बिना रिप्लेसमेंट के रक्त मिल सके। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 'जीवन रक्षक रक्त सुविधा' का शुभारंभ किया जा रहा है।

Trending Videos
जब मन करे 11 के समूह में पहुंचकर कर सकेंगे रक्तदान
blood donate
- फोटो : Demo pic
इसके प्रथम चरण में 108 एंबुलेंस, पुलिस या अन्य लोगों द्वारा लाए गए आपातकालीन अवस्था के मरीज, लावारिस मरीज, दिव्यांग मरीज, अंगदान दाता के परिजन व शहीद सैनिकों के परिजनों को बिना किसी रिप्लेसमेंट के रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा।
'डोनेट वन बकेट लाइफ' कैंपेन के प्रभारी डॉक्टर महावीर सैनी ने बताया कि इस कैंपेन के अंतर्गत रोजाना एक आउटडोर कैंप और एक इनडोर कैंप लगाने के प्रयास रहेंगे। जिसमें ब्लडबैंक में इनडोर कैंप में शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों व अन्य सामाजिक संस्थानों के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जा सकेगा। इसमें कम से कम 11 सदस्यों की टीम स्वैच्छिक समूह रूप में रक्तदान कर सकेंगे। इसके लिए ब्लडबैंक ट्रोमा सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।