फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Smart city project in ajmer can be delay

राजस्थान में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को झटका, स्पेनिश कंपनी से करार खत्म

Sat, 10 Jun 2017 09:06 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
Smart city project in ajmer can be delay
फाइल फोटो।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में सम्मलित है देशभर में स्मार्ट सिटी बनाना है। राजस्थान में भी अजमेर, उदयपुर, कोटा व जयपुर को स्मार्ट सिटी के तौर पर डवलप किया जाना है।

विज्ञापन


लेकिन अजमेर में इस प्रोजेक्ट को झटका लगा है। अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट सिटी के लिए सुझाव देने वाली स्पेनिश कंपनी एप्टिसा के साथ करार ही खत्म कर दिया है। शुक्रवार को एएससीएल ने एक पत्र जारी कर करार खत्म किया।
विज्ञापन


कंसल्टेंसी के लिए इस कंपनी के साथ बीते दिसंबर को 23 करोड़ रुपए का करार किया गया था। स्पेनिश कंपनी पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में देरी करने व समझौते की शर्त नहीं मानने का आरोप हैं। इससे पूर्व मई में अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की हुई बोर्ड मीटिंग में इस कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है स्पेनिश कंपनी एप्टिसा राजस्थान के दो अन्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए भी कार्य कर रही। हालांकि नोटिस जारी कर करार खत्म करने पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।


लेकिन इससे अजमेर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में देरी होना तय है। क्योंकि यदि अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से नई कंपनी के साथ करार किया जाता है तो फिर कार्य होने में और देर होगी। वहीं जानकार कहते है कि एप्टिसा कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed