फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   six person died in accident in bikaner

पटाखा गोदाम से उठे मौत के शोले, 6 की झुलसने से मौत, 25 घायल

Fri, 07 Jul 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
six person died in accident in bikaner
बचाव कार्य में लगे हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

बीकानेर के घनी आबादी क्षेत्र में स्थित पटाखों के गोदाम में अचानक लगी आग छह जनों की मौत का कारण बन गई। धमाके इतने तेज थे कि गोदाम के बाहर के 3 मकान भी ध्वस्त हो गए। घटना में करीब 25 लोग घायल हो गए। 16 को अब तक अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।

विज्ञापन


पुलिस ने 5 जनों की मौत की पुष्टि कर दी है, जिनके शव निकाले जा चुके हैं। हादसा आज सुबह पौने ग्यारह बजे सोहनगिरी क्षेत्र में हुआ। हादसा इतना भयावह था कि कई घंटे तक हुए धमाकों को रोकने में पुलिस-प्रशासन भी लाचार दिखा। इलाका तंग होने के कारण घायलों को चादर में लपेटकर लोग कंधे पर उठाए एम्बूलेंस तक लाते नजर आए।
विज्ञापन


पूरे क्षेत्र में घंटों तक धुंआ रहा जिससे लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हुई है। वहीं घटनास्थल तक न तो दमकल पहुंच सकी और न ही एम्बूलेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचने के बाद भी लाचार दिखा प्रशासन, लोगों में रोष

six person died in accident in bikaner
आग का प्रभाव। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार चार मृतकों की पहचान शांतिलाल, अनूप, जोहरन व बलराज के रूप में हो चुकी है। लेकिन एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। झुलसने के कारण उसकी पहचान करने में परेशानी आ रही है।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन उनके पास भी संसाधनों की कमी नजर आई। वहीं गोदाम मालिक और पुलिस प्रशासन केा लेकर स्थानीय लोगों मे रोष है।

लोगों का कहना है कि छह लोगों की मौत का जिम्मेदार और कोई नहीं केवल प्रशासन है। क्योंकि पूर्व में कई इस गोदाम को यहां से हटाने की ​शिकायत दी जा चुकी है लेकिन प्रशासन ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed