{"_id":"59b397ee4f1c1bf57f8b550c","slug":"situation-undercontrolled-after-violence-in-jaipur-curfew-continues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बवालः आज नहीं हटेगा कर्फ्यू, न चलेगा इंटरनेट, परेशान रहेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवालः आज नहीं हटेगा कर्फ्यू, न चलेगा इंटरनेट, परेशान रहेंगे लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
जयपुर का एक कर्फ्यूग्रस्त इलाका
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के रामगंज इलाके में कल देर रात हुए तनाव के बाद लगे कर्फ्यू के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अभी चार थानों में कर्फ्यू को जारी रखे जाने का फैसला लिया गया है, वहीं आज इंटरनेट सेवा को बहाल नहीं किया जाएगा।
कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में दुकाने और व्यपारिक प्रतिष्ठान बंद रहने के कारण लोगों को रोजमर्रा की चीजें खरीदने में काफी तकलीफें आ रही है। इधर,कर्फ्यू के ही कारण इस इलाके में बसें और अन्य वाहनों के संचालन पर भी पूरी तरह से रोक लगाई गई है। जानकारी के अनुसार रामगंज के अलावा माणक चौक,गलता गेट और सुभाष चौक थाना इलाकों में कर्फ्यू के चलते स्कूलों कॉलेजों को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

गफलत में पड़े लोग
जयपुर के बड़ी चौपड़ इलाके में तैनात पुलिसबल
- फोटो : amar ujala
रामगंज इलाके में देर रात को हुए उपद्रव के बारे में लोगों को आज सुबह जानकारी लगी जिसके बाद कर्फ्यू प्रभावित इलाकों के रहवासियों में गफलत का माहौल हो गया। लोग अपने अपने काम पर जाने और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जब निकले तो उन्हें कर्फ्यू के बारे में जानकारी मिली।
सुभाष चौक इलाके के एक स्थानीय ने फोन पर बताया कि जब उन्होनें सुबह उठकर देखा तो पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो चुका था वो कुछ समझ पाते इससे पहले ही पुलिस पेट्रोलिंग की एक टुकड़ी लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दे रही थी।
दूसरे इलाकों में भी कमोबेश कुछ ऐसी ही स्थितियां रहीं जहां लोग अपने अपने घरों से काम पर जाने के लिए बाहर तो निकले मगर पुलिस द्वारा उन्हें खदेड़ दिया गया।

पेट्रोल पंपो पर चरमराई व्यवस्थाएं
उद्रवियों द्वारा फूंकी गई सरकारी एंबुलैंस
- फोटो : amar ujala
जयपुर में उपद्रव के बाद केवल चार इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया मगर अधिकांश इलाकों में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। चारदीवारी से बाहर भी कुछ इलाके ऐसे हैं जहां इंटरनेट सेवा बंद की गई है। इससे पेट्रोल पंप पर कार्ड द्वारा पैसों का भुगतान नहीं किया गया। इंटरनेट बंद होने के कारण लोग पेट्रोल पंपों पर डिजीटल पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं।
बताया जा रहा है लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी खाने पीने की चीजें खरीदने में आ रही है। आज इन इलाकों में कर्फ्यू के चलते दूध के ट्रक डेयरियों तक नहीं पहुंच पाए हैं ऐसे में बच्चों के लिए दूध नहीं मिल पा रहा है। वहीं राशन खरीदने के लिए लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते। फिलहाल कर्फ्यू कब तक हट पाएगा इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।