{"_id":"59b555434f1c1bee7f8b5999","slug":"side-effect-of-curfew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Curfew Side effect: अधूरे रहे दूल्हों के अरमान, ऐसे पहुंचे निकाह करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Curfew Side effect: अधूरे रहे दूल्हों के अरमान, ऐसे पहुंचे निकाह करने
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 10 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
कर्फ्यू में गश्त करती पुलिस और इनसेट में ईशाक
- फोटो : अमर उजाला
रामगंज में हुए बवाल के बाद चार थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू के चलते सबसे बड़ा असर उन दूल्हों पर पड़ा है जिनका निकाह यहां होने वाला है।
दरअसल रामगंज निवासी ईशाक की शादी आज रुबीना से होनी थी। तीनों सौ लोगों की बारात जानी थी, सभी को कार्ड भी बांट दिए गए। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, लेकिन कर्फ्यू लग गया। ऐसे में धूमधाम से शादी करने का सपना अधूरा ही रह गया। घर वालों के साथ ईशाक के अरमानों पर भी पानी फिरता नजर आया।
प्रशासन से बात हुई तो बीच का रास्ता निकाला गया। प्रशासन ने पांच लोगों को शादी में जाने की अनुमति दी। तीन सौ लोगों की बारात की मनाही कर दी गई। अब पांच लोग जिनमें ईशाक, उनके दादा, पिता, ताउ और बहन उनके साथ आए। ईशाक की बारात आदर्श नगर स्थित धोबियों के मोहल्ले से लेकर चार दरवाजा पहुंची। ईशाक का कहना है कि बड़ा अजीब लग रहा है कि शादी के लिए जा रहा हूं, पर घरवाले तक साथ नहीं है।

Trending Videos
इमरान की कल है शादी
कर्फ्यू
- फोटो : amar ujala
वहीं दूसरी तरफ रामगंज निवासी इमरान का निकाह कल होना है। उसकी बारात दौसा जाएगी। इमरान के साथ भी इसी तरह की दुविधा है। इमरान का कहना है कि दो दिन से कर्फ्यू है कुछ नहीं कर पा रहे हैं। हर इंसान चाहता है कि शादी में पूरा एंजॉय करें, पर यहां पर शादी होना ही मुश्किल हो रहा है।