{"_id":"599a81894f1c1bf6048b46cf","slug":"serving-doctors-from-33-districts-of-rajasthan-organised-hunkaar-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 33 जिलों के सेवारत चिकित्सक भरेंगे जयपुर से हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 33 जिलों के सेवारत चिकित्सक भरेंगे जयपुर से हुंकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में विभिन्न मांगों को लेकर अगस्त क्रांति आंदोलन कर रहे सेवारत चिकित्सक सोमवार को जयपुर से हुंकार भरेंगे। जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित महासम्मेलन में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के बैनर तले चिकित्सक अगस्त क्रांति आंदोलन की आगामी रणनीति तय करेंगे। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि चिकित्सकों की मांगों को लेकर राज्य सरकार व चिकित्सा मंत्री से वार्ता के बाद भी समाधान नहीं होने पर 21 अगस्त को जयपुर में सुबह 11 बजे से महासम्मेलन होगा।
महासम्मलेन में प्रदेश के 33 जिलो से हजारों सेवारत चिकित्सक पहुंचेंगे। सम्मेलन में चिकित्सकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा के साथ अगस्त क्रांति आंदोलन की आगे की रणनीति चिकित्सकों की सलाह व सुझाव से तय की जाएगी। डॉ. चौधरी ने बताया की आंदोलन के पहले चरण में प्रदेश के 33 जिलों के सेवारत चिकित्सक अपने-अपने जिलों में 33 मांगां का ज्ञापन मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर सौंपा था। इसके बाद भी मांगे नहीं माने जाने पर सेवारत चिकित्सक कार्यस्थल पर काली पट्टी बांध कर विरोध जता रहे है।