फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   semi nude dead body found in sikar police doubted it as murder

अर्धनग्न हालत में शव मिलने से फैली सनसनी,हत्या का अंदेशा

Sun, 13 Aug 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 13 Aug 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
semi nude dead body found in sikar police doubted it as murder
हत्या करने के बाद शव को फैंक गए हत्यारे - फोटो : amar ujala
सीकर जिले के थोई थाना इलाके के भादवाड़ी गांव के मुख्‍य बस स्टैंड पर अर्द्धनग्‍न हालत में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला हत्या कर शव फेंक कर जाने का लग रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थोई पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने प्रथमदृष्‍या इसे मर्डर मानकर मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया हैं। जानकारी मिलने पर नीमकाथाना सीओ कुशाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल मृतक की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस शिनाख्‍ती के प्रयास कर रही है। मृतक के शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं साथ ही में उसके मुंह से खून भी निकला है। मृतक के शव पर केवल धोती है। संभवतया हत्‍यारों ने हत्‍या कहीं और की है और हत्‍या कर शव को अर्धनग्न अवस्‍था में भादवाड़ी गांव के बस स्‍टैंड पर पटक गए। लाश को लोगों ने देखा तो तुरन्‍त पुलि‍स को सूचना दी। शव मिलने की खबर फैलते ही देखते ही देखते स्‍टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed