फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Seeing this man on the hot seat in KBC, big b Amitabh says that first time i seen such a guy

KBC: अमिताभ बोले, पहली बार सामने आया है ऐसा बंदा

Thu, 31 Aug 2017 06:31 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
Seeing this man on the hot seat in KBC, big b Amitabh says that first time i seen such a guy
हॉट सीट पर बेठे एएसआई महिपाल सिंह - फोटो : Amar Ujala
बिग-बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन के बहुचर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में हॉट सीट पर एक ऐसा कंटस्टेंट टकराया जिसके जवाबों ने उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया। कंटेस्टेंट के जवाब सुनकर बिग-बी अपनी सीट से खड़े हो गए और कंटस्टेंट को गले से लगाकर बोल पड़े कि पहली बार एक ऐसा बंदा सामने आया है जिससे मिलकर हमें अलग ही अनुभव मिला है। साथ ही, मजाक भरे लहजे में कहा कि प्रभु आप कहां थे, आपके पैर कहां है।
विज्ञापन


यह शख्स है राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले महिपाल सिंह। करीब दस साल पहले राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए महिपाल सिंह फिलहाल सहायक सबइंस्पेक्टर है। मूल रूप से नीमकाथाना तहसील के चला गांव के रहने वाले महिपाल सिंह वायरलैस शाखा, सीकर में पदस्थापित हैं।
विज्ञापन


केबीसी के सीजन-9 में हॉट सीट पर बैठे एएसआई महिपाल सिंह ने बताया कि वह पिछले कई साल से केबीसी में चयन के लिए तैयारी कर रहे थे। वर्ष 2014 में भी फास्ट टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सफल हो गया था, लेकिन हॉट सीट पर बैठ नहीं सका। इस बार चांस मिल गया और बिग-बी के सामने बैठने की हसरत पूरी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से कांटा बहन जी से नहीं लगा डर

Seeing this man on the hot seat in KBC, big b Amitabh says that first time i seen such a guy
सहायक सबइंस्पेक्टर महिपाल सिंह ​ - फोटो : Amar Ujala
शो के अनुभव याद करते हुए ​महिपाल सिंह ने बताया कि एक प्रश्न ऐसा आया जिसमें बिग-बी ने पूछा कि शरीर में कौनसा अंग शरीर में सिंगल होता है। तब मुझे कुली फिल्म की शूटिंग याद आई। जिसमें अमिताभ सर के लीवर में चोट आई थी। यही लीवर चार आंसर में एक विकल्प में भी था। इस पर मैंने उत्तर दिया कि वो दिन कैसे भूल सकते हैं जब पूरा देश रोया था। हर देशवासी ने आपके लिए प्रार्थना की थी। हर घर से हर आदमी ने आपके लिए व्रत रखा था।

तब अमिताभ साहब ने कहा कि आपका टाईम पूरा हो रहा है। महिपाल सिंह ने बताया कि शो में जो टाईमर चलता है उसका नाम है कांटा बहन जी। मैं पहला ऐसा बंदा गया था, जिसे कांटा बहन जी की परवाह नहीं थी, क्योंकि मैंने जाते ही उनसे राखी बंधवा ली थी।

मैंने कहा ​भी कि मैंने कांटा बहनजी से राखी बंधवा ली है और वो ​कभी भाई का बुरा नहीं चाहेगी। इसलिए मैंने टाईम की परवाह नहीं कि और आगे पूरी बात बताई। मैंने कहा कि मैं अभिनंदन करना चाहूंगा देशवासियों का, जिन्होंने हमारे 'शहंशाह' को बचाने के लिए प्रार्थना की और आज वो आज हमारे सामने हैं। मैं केबीसी में इन्हीं के कारण खेल रहा हूं। इस तरह के उत्तर से मैंने यह प्रश्न जीत लिया।

...और फिर किया वसुंधराजी को प्रणाम

Seeing this man on the hot seat in KBC, big b Amitabh says that first time i seen such a guy
हॉट सीट पर बेठे एएसआई महिपाल सिंह - फोटो : Amar Ujala
एक और प्रश्न में मुझसे बिग-बी ने पूछा कि इनमें से किस मुख्यमंत्री के नाम का पहला अक्षर होता है पृथ्वी। तो उसमें वसुंधरा नाम भी आंसर आॅप्शन में था। तब मैंने सीधा जवाब देने के बजाय कहा कि हमारे राजस्थान की शान वसुंधरा जी को मेरा प्रणाम। जिन्होंने हमारे राज्य को विकसित किया और मैं उत्तर बताना चाहूंगा डी। वह प्रश्न भी मैं जीत गया।

उन्होंने कहा कि मेरा मकसद पैसा जीतना नहीं था, मुझे तो देशवासियों का, मेरे प्रदेशवासियों का दिल जीतना था। महिपाल सिंह ने बताया कि सामने बैठे बिग-बी अमिताभ बच्चन ने मुझसे 12 प्रश्न पूछे। जिनके मैंने कुछ अलग ढंग से जवाब दिए। इसके बाद 13वां प्रश्न मुझे आया नहीं। तब मैंने क्वीट कर लिया। इस शो में महिपाल सिंह ने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed