{"_id":"6316128763019d12d52db2f7","slug":"sdrf-recovers-bodies-of-two-youths-who-drowned-in-nevata-dam-in-bagru-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एसडीआरएफ ने नेवटा बांध में डूबे दोनों युवकों का शव बरामद किया, कड़ी मशक्कत के बाद पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एसडीआरएफ ने नेवटा बांध में डूबे दोनों युवकों का शव बरामद किया, कड़ी मशक्कत के बाद पाई सफलता
Mon, 05 Sep 2022 08:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Sep 2022 08:45 PM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में बगरू के सेज थाना इलाके के नेवटा रामसागर बांध में शनिवार शाम को बोटिंग के दौरान नाव पलटने से दो युवक डूब गए थे। एसडीआरएफ ने बांध में डूबे दोनों युवकों का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
दोनों युवकों का शव बरामद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर जिले के तहत आने वाले सेज थाना अंतर्गत नेवटा रामसागर बांध में शनिवार को नाव पलट जाने से दो युवक डूब गए थे। दोनों युवकों के शव को एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने बांध से निकाल लिया है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार गुर्जर पुत्र रामस्वरूप गुर्जर (21) का शव रविवार को निकाल लिया गया था, जबकि दूसरे युवक गणेश नगर झोटवाड़ा निवासी सक्षम ताम्बी पुत्र वीरेंद्र ताम्बी (25) के शव को सोमवार सुबह निकाला गया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ के कमांडेंट राजकुमार गुप्ता ने बताया, 3 सितंबर की शाम पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर आयुक्तालय से नेवटा रामसागर बांध में नाव पलटने से दो युवकों के डूब जाने की सूचना मिलने पर बाढ़ बचाव हेतु बटालियन मुख्यालय गाडोता जयपुर में तैनात ए कंपनी के प्रभारी हेड कांस्टेबल पप्पूराम समेत 10 जवानों की टीम आपदा राहत उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर भेजी गई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सिविल डिफेंस की एक टीम काफी प्रयास की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
डिप्टी कमांडेंट गणपति महावर और सहायक कमांडेंट सुरेश कुमार महरानिया को ऑपरेशन का सुपरविजन का दायित्व सौंपा गया। बांध की गहराई 35 फीट, लंबाई एक किलोमीटर तथा चौड़ाई 800 मीटर है। टीम कमांडर के निर्देश पर टीम के जवान पोखर मल, मोतीराम, महेंद्र, मनराज, कुलदीप, राजीव, महेंद्र कुमार, श्रीराम और ओमप्रकाश ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयासों के बावजूद शव बरामद न होने पर शनिवार देर रात ऑपरेशन स्थगित कर दूसरे दिन रविवार सुबह को फिर से शुरू किया गया। अथक परिश्रम और कड़ी मेहनत से रेस्क्यू टीम ने करीब 11 बजे बांध में डूबे स्थानीय नेवटा महापुरा गांव निवासी युवक सुरेश कुमार का शव बाहर निकाला। दूसरे युवक की तलाश में फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान स्थानीय प्रशासन की मांग पर गाडोता मुख्यालय और नारेली अजमेर से एसडीआरएफ की दो अतिरिक्त रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम ने अंडर वाटर स्कूबा डाइविंग सेट और अंडर वाटर कैमरे की मदद से बांध में रात 9 बजे तक सर्च ऑपरेशन किया। अगले दिन सोमवार 5 सितंबर की सुबह 7:15 बजे सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया। अथक प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम ने करीब 7:45 बजे बांध में डूबे दूसरे युवक सक्षम तांबी का शव बरामद कर बाहर निकाला और स्थानीय प्रशासन के सुपुर्द किया। मौके पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, एसीपी बगरू देवेंद्र सिंह, थाना अधिकारी सत्यवीर सिंह मय जाब्ता तथा ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने रेस्क्यू कार्य की सराहना कर टीम को धन्यवाद दिया।
बनास में बहा वकील, तलाश जारी
सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा बनास नदी में एक बार फिर से हादसा सामने आया है। हादसा सवाई माधोपुर और टोंक जिले की सीमा पर सुरेली एनीकट की है। ऐसे में टोंक जिले के साथ-साथ सवाई माधोपुर का आपदा प्रबंधन विभाग वकील की तलाश में जुट गया है। फिलहाल, वकील के चौथ का बरवाड़ा की ओर बहने की आशंका है। नाव से तलाश की जा रही है।
एडवोकेट गोपाल चौधरी (32) पुत्र लक्ष्मण चौधरी निवासी सुरेली सोमवार सुबह 11 बजे सुरेली एनीकट पर नहाने गया था। उसके साथ गांव का एक और व्यक्ति था। जो काफी दूर खड़ा था। इस दौरान एडवोकेट पानी के तेज बहाव में बह गया। बनेठा थाना प्रभारी भंवरलाल मीणा ने बताया कि SDRF की टीम वकील की तलाश कर रही है, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा आने से उसका पता नहीं लग पा रहा है।
मानसून सीजन में पांचवां हादसा
चौथ का बरवाड़ा SDM उपेंद्र शर्मा ने बताया, सुरेली एनीकट सवाई माधोपुर की सीमा पर टोंक जिले में स्थित है। पानी का बहाव चौथ का बरवाड़ा तहसील की ओर होने से सवाई माधोपुर से भी SDRF की एक टीम इस क्षेत्र में लगा दी गई है। दूसरी ओर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। बनास नदी में इस सीजन का यह पांचवा हादसा है।