{"_id":"59d897294f1c1ba7678b4803","slug":"scooters-to-the-former-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की रक्षा कर चुके इन बुजुर्गों को मिले स्कूटर, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की रक्षा कर चुके इन बुजुर्गों को मिले स्कूटर, खिले चेहरे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल भूतपूर्व सैनिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की रक्षा कर चुके इन बुजुर्गों के चेहरे आज खुशी से खिल उठे। इन्हें आज स्कूटर प्रदान किए गए, ताकि इन्हें कहीं आने-जाने में दिक्कत नहीं हो।
दरअसल, अलवर के जय पलटन आर्मी ग्राउंड में आज भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। स्ट्रेटेजिक स्ट्राइक द्वारा आयोजित रैली में 1500 सेवानिवृत्त सैनिक और उनके आश्रितों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ऑफिसर कमांडिंग आर्टिलरी डिवीजन संजय शर्मा ने किया। इस दौरान 7 नि:शक्त भूतपूर्व सैनिकों को स्कूटर प्रदान किए गए। वहीं, कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मलखंभ की प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक हमारे देश की शान हैं। इस शान को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसको लेकर सेना और राज्य सरकार हमेशा प्रयासरत रही है।
कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों की ओर से टोल टैक्स माफ करने की भी मांग उठी। साथ ही, नगर विकास न्यास द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के लिए यूआईटी के क्वार्टरों में भी भूतपूर्व सैनिकों के लिए अलग से कोटा आरक्षित होना चाहिए।