{"_id":"5967779e4f1c1b86528b458c","slug":"schoolgirl-did-not-get-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को थप्पड़ मारने वाली छात्रा को नहीं मिली जमानत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक को थप्पड़ मारने वाली छात्रा को नहीं मिली जमानत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रोफोसर को तमाचा मारने के लिए छात्रा ने उठाया हाथ
- फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-2 ने राजस्थान विवि के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.आरएन शर्मा को थप्पड़ मारने वाली युवती पूजा वर्मा को जमानत पर रिहा करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी युवती की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है।
गौरतलब है कि गत दस जुलाई को विवि परीक्षा परिणामों में सुधार को लेकर एनएसयूआई की ओर से विवि में प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान आरोपी युवती ने डॉ.आरएन शर्मा के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। घटना के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया था।