फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sbc reservation in rajasthan

SBC: 1252 अतिरिक्त पद सृजित होंगे, शीघ्र मिलेगी नियुक्ति

Tue, 16 May 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 16 May 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
sbc reservation in rajasthan
अरुण चतुर्वेदी - फोटो : file photo
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) के 1252 पद अतिरिक्त सृजित करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरु कर दी जाएगी।  
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों एसबीसी के 1252 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुमति प्रदान की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने मंगलवार को धौलपुर सर्किट हाऊस में मीडिया को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इन अतिरिक्त पदों के सृजन से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के हितों पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पडे़। 

इस संबंध में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया था कि एसबीसी के जिन अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, लेकिन 9 दिसम्बर, 2016 के राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश के अंतर्गत नियुक्ति नहीं दी जा सकी है, उन्हें भी नियुक्ति प्रदान की जाए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि एसबीसी के लिए नया कानून पारित होने तक राज्य सरकार इस वर्ग के अभ्यर्थियों को भविष्य में होने वाली नियुक्तियों एवं शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि अब विभिन्न वर्गो के अभ्यर्थियों के नियुक्ति की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारम्भ होगी। 
विज्ञापन


एसबीसी आरक्षण के लिए विधानसभा में वापस नया विधेयक लाया जाएगा। इसके लिए गठित किया गया अध्ययन दल पांच संभागों का दौरा कर चुका है और शेष संभागों का दौरा शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed