फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Saver Marriage Garden Incident: When Will The Administration Awake

भरतपुर हादसा: उम्मीद है अब तो चेतेगा प्रशासन!

Thu, 11 May 2017 02:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 May 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
Saver Marriage Garden Incident: When Will The  Administration Awake
व‌िवाह
विवाह स्थलों पर हादसा होने के बाद शायद अब तो सरकार और स्थानीय प्रशासन चेत जाएं? मामला  केवल भरतपुर के सेवर का नहीं बल्की पूरे प्रदेश का है। प्रदेश की राजधानी में ही पूरे विवाह स्थल पंजीकृत नहीं है। इनमें से करीब साठ फीसदी ही हैं, जिनके पास नगर निगम की ओर से लाइसेंस रिन्यू करवाए हुए हैं। जब राजधानी में ही यह हालत है तो प्रदेश के दूसरे जिलों व कस्बों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि विवाह स्थलों के लिए स्थानीय निकायों की ओर से जो नियम लागू किए जाते हैं, जिनके आधार पर लाइसेंस जारी किया जाता है, विवाहस्थल उनकी पालना ही नहीं करते। कुछ नियम तो ऐसे हैं जो बिल्कुल आधारभूत नियम है, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। इनमें से पहला नियम है विवाह स्थल पर अग्निशामक यंत्र के इंतजाम का। ऐसे गिने चुने ही मैरिज हॉल ही हैं, जहां अग्निशामक यंत्रों का इंतजाम है ही नहीं। ऐसे में अगर छोटी सी भी आग लग जाती है तो उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। छोटी से चिंगारी बड़े हादसे का रूप ले सकती है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ पार्किंग को लेकर भी नियमों को दरकिनार कर मैरिज गार्डन चलाए जा रहे हैं। नियमों के मुताबिक विवाह स्थल का करीब पच्चीस फीसदी हिस्सा पार्किंग के लिए रिजर्व किया जाना चाहिए। ये नियम बस कागजों में ही है। अस्सी फीसदी से ज्यादा पार्किंग स्थल ऐसे हैं, जिनमें पार्किंग के लिए बमुश्किल ही जगह दी जाती है। गलियों, बाजारों और रास्तों पर पार्किंग की जाती है। जिससे न केवल यातायात बल्कि पैदल आने जाने  वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तक बात विवाह स्थल पर बनने वाले ढ़ांचे की  है, उसकी जिम्मेदारी किसी की नहीं। उसे अप्रूव्ड करने की औपरिचकता भर रहती है। न कोई जांच न कोई परख, सीधे ही अनुमति मिल जाती है। सेवर में हुआ हादसा भी संभवता इसकी परिणीती है

उधर हाल ही में जारी नियमों के मुताबिक प्रदेश में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, मीट शॉप, विवाह स्थल सहित अन्य गतिविधियां जिनको नगरीय निकायों द्वारा लाइसेंस जारी किए जाते हैं, उन्हें अब लाइसेंस अवधि पूरी होने पर 30 दिन के अंदर लाइसेंस रिन्यू करवाना होगा। इस अवधि में लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाने पर 5 फीसदी लाइसेंस फीस की दर से पैनल्टी ली जाएगी। इसे लेकर हाल ही में स्वायत्त शासन निदेशालय की ओर से आदेश जारी किए है। आदेशों में 10 वर्ष का एकमुश्त लाइसेंस शुल्क देने वाले होटल व रेस्टोरेंटों को छूट देने का भी प्रावधान किया। इसमें 10 वर्ष का एकमुश्त जमा करवाने पर मूल राशि में 20 फीसदी की छूट दी जाएगी।


विवाह स्थलों को मिलने वाली इस तरह की छूट के बावजूद लाइसेंस रिन्यू करवाने में मैरिज गार्डन रूचि नहीं लेते हैं। दूसरी तरफ प्रशासन की ढिलाई के चलते मैरिज गार्डन मालिकों के हौंसले बुलंद हैं। नियमों को धत्ता बताने के बावजूद उनके कार्रवाई नहीं होती, कार्रवाई होती भी है तो फौरी तौर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed