फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Satish Poonia targets CM Gehlot says he is giving statement in chair insecurity

Rajasthan: पूनिया का पलटवार, कहा-कुर्सी की असुरक्षा आदमी को कितना विचलित करती है, ये सीएम के बयान से पता चला

Fri, 21 Oct 2022 07:27 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 21 Oct 2022 07:27 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने भाजपा को औकात में रहने की नसीहत दी थी। जिसपर पूनिया ने पलटवार करते हुए कहा कि 2023 में राजस्थान की जनता आपको आपकी हैसियत भी दिखा देगी। 

विज्ञापन
Satish Poonia targets CM Gehlot says he is giving statement in chair insecurity
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिनके घर शीशे के हों वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकते। वहीं हैसियत की बात करें तो अशोक गहलोत जी इतिहास से बाहर निकल देश के वर्तमान जनादेश पर नजर डालें। 2023 में राजस्थान की जनता आपको आपकी हैसियत भी दिखा देगी। 

विज्ञापन


सतीश पूनिया ने कहा कि कुर्सी की असुरक्षा आदमी को कितना विचलित कर देती है, ये सीएम गहलोत के बयानों से पता चलता है। आपके घर का क्या हाल है माननीय? अपनी विफलताएं छिपाने के लिए भाजपा और केंद्र पर झूठे आरोप लगाने के बजाय अशोक गहलोत स्वयं की सरकार की हकीकत देखिए। प्रदेश में बहन-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, यहां तक हिंदुओं के खिलाफ भी राजस्थान में प्रताड़ना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आप आंखें मूंदे बैठे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान को शांतिपूर्ण प्रदेश माना जाता है। दुनिया का हर तीसरा पर्यटक जो भारत आता है, वह राजस्थान जरूर आता है। पर्यटन राजस्थान की आर्थिक तरक्की में योगदान करता है लेकिन पिछले चार साल में अशोक गहलोत के शासनकाल में राजस्थान मॉडल कैसा है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार जो पिछले साल का जो आंकड़ा है वह राजस्थान की कानून व्यवस्था की पोल खोल देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनिया ने कहा कि  ये आंकड़ा अपने आप में उजागर कर देता है। प्रदेश में 6337 रेप केस दर्ज किए गए। जो कि देश में नंबर वन पर है। प्रतिदिन औसत 17 दुष्कर्म और सात हत्याएं प्रतिदिन दर्ज की जाती हैं।कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह राजस्थान की कांग्रेस सरकार का विकास मॉडल है। 32 प्रतिशत बेरोजगारी दर यह राजस्थान की देश में सर्वाधिक है। हमारे यहां 70 लाख बच्चों ने एग्जाम दिए। अशोक गहलोत की सरकार ने सदन के फ्लोर पर एक लाख रोजगार का आंकड़ा बताया। जो 69 लाख बच्चे हैं, उनके बारे में उनका ना कोई विजन है ना रोडमैप है।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार में चल रहे झगड़े का असर राजस्थान सरकार पर हुआ। राजस्थान का विकास ठप हुआ। यह सारी कमजोरियां केवल कांग्रेस के झगड़े के कारण उजागर हुई हैं। 4 साल तक कांग्रेस का आलाकमान सोता रहा। 50 दिन बाड़े में बंद रहकर इस सरकार ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। राजस्थान को अपराधों की राजधानी बनाने वाली कांग्रेस पार्टी, राजस्थान को बेरोजगारी में नंबर वन बनाने वाली पार्टी, राजस्थान को दुष्कर्म में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन, यह कांग्रेस सरकार का राजस्थान मॉडल है।



बता दें कि सीएम गहलोत ने भाजपा को नसीहत दी थी कि वो अपनी औकात में रहे। वे कांग्रेस के मामलों में दखल न दें। भाजपा की इतनी औकात नहीं है कि वे कांग्रेस के मामलों में दखल दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed