फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sapna choudhary shooting in kishangarh

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने राजस्थान में लगाए पंजाबी ठुमके

Wed, 30 Aug 2017 08:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
sapna choudhary shooting in kishangarh
डांसर सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
अपनी डांस स्टाइल की खातिर लोगों में मशहूर पर हरियाणवी डांसर अब जल्द ही पंजाबी गाने में नजर आएगी। इसकी शूटिंग के लिए ये डांसर आज मार्बल नगरी में पहुंची।
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की, जो आज राजस्थान की मार्बल नगरी कही जाने वाली सिटी किशनगढ़ में पहुंची। यहां मार्बल डंपिंग यार्ड में सपना ने एक पंजाबी गाने की शूटिंग की। इस दौरान सफेद और स्टाइलिश कपड़ों में सपना को देखने के लिए लोगों का हुजूम भी दौड़ पड़ा। लोग यहां सपना की एक झलक देखना चाहते थे। हालांकि, यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने किसी भी प्रशंसक को अंदर शूटिंग स्पॉट तक नहीं जाने दिया। यहां भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार तो लोग आपस में ही उलझ गए, जिन्हें समझाइश कर अलग किया गया।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले इसी महीने झुंझुनूं जिले के गांव गुढ़ागौड़जी के आशीर्वाद मैरिज गार्डन में सपना का डांस देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई थी। यहां गुस्साए लोगों ने डीएसपी की कार समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की और तीन मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed