फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sand Artist wrote Hanuman Chalisa on the sand

सुनहरी रेत पर लाल गुलाल से लिखी हनुमान चालीसा

Tue, 11 Apr 2017 07:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
Sand Artist wrote Hanuman Chalisa on the sand
सेंड आर्टिस्ट अजय रावत - फोटो : अमर उजाला
राम भक्त हनुमान का जन्मदिन मंगलवार को पूरे देश में धूम धाम के साथ मनाया गया। कई भव्य आयोजन भी हुए। मंदिरों में महाआरती से लेकर कई धार्मिक आयोजन करवाए गए। इन सब आयोजनों के बीच एक हनुमान भक्त ऐसा भी था, जो अपने आराध्य को जन्मदिन का अनूठा तोहफा देने में जुटा था।
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं सेंट आर्टिस्ट अजय रावत की। तीर्थनगरी पुष्कर में रहने वाले अजय ने मंगलवार को कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख लोग दंग रह गए। उन्होंने रेतीले धोरों (टीलों) पर अपनी कला के माध्यम से गुलाल से पूरी हनुमान चालीसा लिख डाली।
विज्ञापन


दरअसल सेंड आर्टिस्ट अजय रावत हनुमान के भक्त हैं। उनकी प्रगाढ़ आस्था है बजरंगबली में। अजय अपने आराध्य को उनके जन्मदिन पर कुछ अनूठा करके अपनी श्रद्धा प्रकट करना चाहते थे। उन्होंने बजरंग बली का गुणगान अपनी कला के माध्यम से करने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेतीले धोरों पर हनुमान चालीसा देखने जितना आकर्षक नजर आया, उसके पीछे उतनी ही कड़ी मेहनत भी छिपी थी। अजय इसके लिए रात्रि में ही  गुलाल लेकर रेतीले धोरों के बीच पहुंच गया। रात से लेकर सुबह तक कई घंटों तक लगकर उन्होंने यह हनुमान चालीसा लिखी।


रेतीले धोरों पर लिखी हनुमान चालीसा को देखने के लिए देशी और विदेशी पर्यटक व स्थानीय लोग भी पहुंचे, उन्होंने इस कला की जमकर तारीफ भी की। गौरतलब है कि अजय रावत अब तक रेत पर कई आकृतियां उकेरकर जिलास्तर पर भी सम्मानित चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed