फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   salman khan-s movie tiger zinda hai valmiki society protest against it

सलमान की 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होते ही तोड़-फोड़, फाड़े पोस्टर-बैनर, शो रद्द करने की मांग

Sat, 23 Dec 2017 03:35 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
 salman khan-s movie tiger zinda hai valmiki society protest against it
अंकुर सिनेमा में हुई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होने के साथ ही विरोध भी तेज हो गया है। सिनेमा हॉल में तोड़-फोड़ के साथ पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। सलमान खान का पुतला फूंका। सलमान खान पर जातिगत शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने शॉ रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन


वाल्मिकी समाज ने आज जयपुर के प्रख्यात सिनेमा हाल राजमंदिर, अंकुर, पारस सहित कई जगह प्रदर्शन किया और अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने जयपुर के अंकुर सिनेमा घर में तोड़-फोड़ की और राजमंदिर सहित विभिन्न सिनेमाघर पहुंचकर पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। प्रदर्शनकारियों ने सलमान खान पर कार्रवाई करने की मांग की। सलमान खान हाय-हाय के नारे भी लगाए गए। इधर, कोटा के आकाश मॉल में भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़-फोड़ की है, वहीं बीकानेर से भी वहां के सिनेमा घरों में तोड़-फोड़ करने की सूचना है।
विज्ञापन


आरोप है कि सलमान खान ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान वाल्मिकी समाज के लिए जातिगत और आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था। इसके बाद समाज के लोग राजमंदिर सिनेमा हॉल के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन के दौरान फिल्म के पोस्टर और बैनर तक फाड़ डाले। प्रदर्शनकारियों ने शहर के पुराने इलाके में वाहन रैली भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और...

 salman khan-s movie tiger zinda hai valmiki society protest against it
tiger zinda hai
प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर विधायक पुरी थाने की पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवाया। सिनेमा हॉल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, सलमान खान एक टीवी शो पर डांस के बारे में चर्चा करते नजर आए थे, जिसमें उन्होंने किसी स्टेप के बारे में चर्चा करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे एक समुदाय के लोगों में भारी रोष है।

वाल्मिकी समाज की ओर से कहा गया कि देश की जनता फिल्में देखती हैं तभी ये लोग हीरो बनते हैं। पर ये लोग ओछी टिप्पणी कर देश की जनता का दिल दुखाते हैं। अगर सलमान ने माफी नहीं मांगी तो वे उसकी फिल्मों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। इसी तरह शिल्पा शेट्टी ने भी एक साक्षात्कार में इस तरह की टिप्पणी की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed