{"_id":"6315cad24240e326f70944a0","slug":"sachin-pilot-birthday-jaipur-shakti-pradarshan-gehlot-camp-will-monitored","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: पायलट अपने जन्मदिन पर हजारों समर्थक जुटाकर राजनीतिक ताकत दिखाना चाह रहे, माजरा समझें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: पायलट अपने जन्मदिन पर हजारों समर्थक जुटाकर राजनीतिक ताकत दिखाना चाह रहे, माजरा समझें
Mon, 05 Sep 2022 03:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Sep 2022 03:39 PM IST
सार
सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाने और अपने इरादे साफतौर से बताने के लिए समर्थक जयपुर में हजारों की संख्या में इकट्ठे होंगे। इस दौरान पायलट के जन्मदिन से एक दिन पहले 6 सितम्बर को कार्यकर्ता मिलन समारोह के आयोजन किया जाना फाइनल हुआ है। इसके तहत 6 सितम्बर को प्रदेश भर से पायलट समर्थक कांग्रेसी कार्यकर्ता जयपुर में जुटेंगे। इसे पायलट गुट के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग में लगे हुए हों, लेकिन राजस्थान में लगातार असंतुष्ट गतिविधियां हो रही हैं। कांग्रेस के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने 5 सितंबर को प्रदेश के प्रमुख अखबारों में पूरे पृष्ठ का विज्ञापन देकर सूचित किया है कि पूर्व डिप्टी सीएम और राजस्थान में सात साल तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सचिन पायलट का जन्मदिन इस बार 7 सितंबर के बजाए 6 सितंबर को ही मनाया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि सोलंकी वही विधायक हैं, जिन्होंने 2 सितंबर को सार्वजनिक तौर पर कहा कि यदि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाता है कि कांग्रेस सरकार के रिपीट होने की उम्मीद है। हालांकि, पायलट का जन्मदिन हर साल 7 सितंबर को उनके समर्थक धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन इस बार 7 सितंबर को राहुल गांधीी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है और यात्रा के शुरुआत के समय सचिन पायलट राहुल गांधी के साथ रहेंगे। इसलिए राजस्थान में पायलट का जन्मदिन एक दिन पहले 6 सितंबर को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जन्मदिन की तिथि को लेकर कोई गफलत न हो, इसलिए वेद प्रकाश सोलंकी ने अखबार में विज्ञापन देकर समर्थकों को 6 सितंबर वाली जानकारी दी है। इसमें कोई दो राय नहीं कि पायलट के संगठन और सरकार के सभी पद छीन लिए जाने के बाद भी उनकी लोकप्रियता बनी हुई है। वे राजस्थान के किसी भी क्षेत्र में जाते हैं तो उनके समर्थकों की भीड़ लग जाती है। पायलट के प्रभाव के कारण ही साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का एक भी गुर्जर उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका। गुर्जर समुदाय को अपनी जाति के सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद थी, इसलिए गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र से कांग्रेस के सभी उम्मीदवार चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
समर्थकों द्वारा जन्मदिन मनाने की परंपरा पिछले कई साल से चल रही है। पायलट के जन्मदिन पर प्रदेश भर से उनके समर्थक जयपुर स्थित सरकारी आवास पर एकत्रित होते हैं। इस बार भी जन्मदिन के अवसर पर 6 सितंबर को पायलट दोपहर दो बजे तक अपने आवास पर ही रहेंगे।