फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sachin joshi will also sign mou with state government for food processing unit

GRAM 2017: माल्या का विला खरीदने वाले सचिन कोटा में लगाएंगे लहसुन यूनिट

Thu, 25 May 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
sachin joshi will also sign mou with state government for food processing unit
विजय माल्या और सचिन जोशी।

हाल ही में बिजनेसमैन विजय माल्या का गोवा स्थित किंगफिशर विला खरीदने से चर्चा में आए बिजनेसमैन सचिन जोशी अब कोटा में लहसुन की प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे। इसके लिए उनकी कंपनी कोटा में आयोजित हो रहे ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में बृहस्पतिवार को एमओयू करेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोशी की कंपनी लहसुन की प्रोसेसिंग यूनिट के साथ यहां कांट्रेक्ट फॉर्मिंग भी करेगी। गौरतलब है जोशी मूलत: राजस्थान के जोधपुर के ही रहने वाले। वे बिजनेसमैन के साथ फिल्म निर्माता व अभिनेता भी हैं। जोशी अप्रेल में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने विजय माल्या के गोवा स्थित किंगफिशर विला को एसबीआई बैंक की ओर से की गई नीलामी में खरीदा था। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ था कि उन्होंने विला कितने में खरीदा था।
विज्ञापन


माल्या के गोवा विला की बेस प्राइस एसबीआई की ओर से 73 करोड़ रुपए रखी गई थी। बाद में एसबीआई की चेयरमेन अरुंधती भट्टाचार्य ने भी माल्या का विला नीलाम करने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed