फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ruckus in BSP state office in Jaipur infront of Mayawati nephew

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, कार्यालय में जमकर हंगामा, 12 नेताओं ने दिया इस्तीफा

Mon, 12 Sep 2022 12:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 12 Sep 2022 12:43 PM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों के बसपा जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष  पंचायत चुनावों में टिकट के बदले पैसा मांगे और टिकट वितरण में भी मनमानी की।

विज्ञापन
ruckus in BSP state office in Jaipur infront of Mayawati nephew
बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के तैयारी में जुटी बहुजन समाज पार्टी को झटका लगा है। दर्जन भर जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देनेवाले सभी बसपा प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को जयपुर में बसपा की अहम बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी बसपा रामजी गौतम और बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद मौजूद रहे। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दर्जन भर जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। राजसंमद, झालावाड़, जोधपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, सिरोही, धौलपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर और उदयपुर जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने इस्तीफा दिया है। 

विज्ञापन


इस मामले को लेकर प्रदेश कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, प्रदेश प्रभारी बसपा रामजी गौतम का कहना है कि सभी सदस्यों को पहले ही पदों से हटा दिया गया था।दूसरी ओर त्यागपत्र देने वाले नेताओं ने बताया कि उन्हें कभी किसी पद से नहीं हटाया गया है। नेताओं ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष पर पंचायत चुनावों में टिकट के बदले पैसा मांगने और मनमानी से टिकट देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने त्यागपत्र में लिखा कि 2008 में मौजूदा पंचायत राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने बसपा को धोखा दिया। 2008 में बाबा भगवान सिंह के इशारे पर ही उन्हें फिर से टिकट दिया और पार्टी को धोखा मिला। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed