{"_id":"59fe96524f1c1b78548baf6c","slug":"rss-biggest-programme-swar-govindam-2017-held-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी नगरी में आज RSS का सबसे बड़ा जयघोष, ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे 1 लाख लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी नगरी में आज RSS का सबसे बड़ा जयघोष, ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे 1 लाख लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
जयपुर के आराध्य देव को नमन करते सरसंघचालक मोहन भागवत
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक की ओर से सबसे बड़े पांच दिवसीय कार्यक्रम 'स्वर गोविंदम 2017' का शानदार आगाज हुआ। इस खास मौके पर सर संघचालक डॉ. मोहनराव भागवत और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भवन का लोकार्पण किया। आज बड़े स्तर पर गुलाबी नगरी में संघ के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर के वैशाली नगर में स्थित चित्रकूट स्टेडियम में करीब 1600 से ज्यादा संघ के कार्यकर्ता एकजुट हुए। आज संघ के स्वयंसेवकों का पथ संचलन होगा जिसके बाद सर संघचालक मोहन भागवत 'स्वर गोविंदम 2017' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Trending Videos
राजस्थान में घोषवादकों का अब तक का सबसे बड़ा पथसंचलन
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार राजस्थान में संघ के घोषवादकों का ये अब तक का सबसे बड़ा पथसंचलन होगा। आरएसएस के स्वयंसेवक जयघोष करते हुए जिन रास्तों से गुजरेंगे वहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इससे पहले आरएसएस की ओर से आयोजित 'स्वर गोविंदम 2017' की तैयारियां जोर-शोर से की गई। इस दौरान शहर में संघ की महिला स्वयंसेविकाओं ने जगह-जगह सुंदर रंगोली सजाई।