फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RPSC Senior Teacher Competitive Examination 2022 organized

Rajasthan: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 21 से 27 दिसंबर तक, 9,760 पदों पर होगी भर्ती

Sat, 12 Nov 2022 07:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Nov 2022 07:29 AM IST
सार

आठ विषयों के शिक्षकों के लिए वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से विषयों को तीन ग्रुपों (ए से सी) में बांटा गया है।

विज्ञापन
RPSC Senior Teacher Competitive Examination 2022 organized
Teacher Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से आठ विषयों के 9760 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि इस परीक्षा के सुगम संचालन के लिए आयोग की ओर से विषयों को तीन ग्रुपों (ए से सी) में बांटा गया है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार ग्रुप-ए की परीक्षा के तहत 21 दिसंबर 2022 को सुबह नौ से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान और दोपहर 2 से 4.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 22 दिसंबर 2022 को सुबह 9 से 11 बजे तक ग्रुप बी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा और 2 से 4.30 बजे तक हिन्दी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 23 दिसंबर 2022 को सुबह 9 से 11.30 बजे तक अंग्रेजी और दोपहर 2 से 4.30 बजे तक उर्दू विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


अटल ने कहा कि 24 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप-सी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा और दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 26 दिसंबर 2022 को सुबह 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय और दोपहर 2 से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2022 को सुबह 9 से 11.30 बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed