फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rojas and his children should be kept in police guest house

विदेशी बहु व बच्चों को पुलिस गेस्टहाउस में रखा जाए - हाईकोर्ट

Thu, 29 Jun 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
rojas and his children should be kept in police guest house
रोजस कारमैन - फोटो : amar ujala
अपने पति के घर के बाहर धरने पर बैठी विदेशी बहु ने थक-हारकर राजस्थान हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। पेरू की रहने वाली रोजस कारमैन आज अपने दो बच्चों के साथ कोर्ट पहुंची।
विज्ञापन


जोधपुर में पैरू की रोजस कारमैन ने आज सुबह जस्टिस गोविन्द माथुर व जस्टिस गोवर्धन बाढधार की विशेष खंडपीठ में न्याय की गुहार की। कारमैन अपने अधिवक्ता अंजनी जावा के साथ हाईकोर्ट पहुंची। इस दौरान उसने बताया कि उसकी शादी जोधपुर के योगेश जैन से हुई है, लेकिन पिछले कुछ समय से उसे परेशान किया जा रहा है और तरह-तरह की यातनाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन


कारमैन ने कोर्ट को बताया कि उसके पति ने उसे और दोनों मासूम बच्चों को घर से बेघर कर दिया है। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट में सरकार की ओर से उपस्थित एएजी शिवकुमार व्यास और राजस्थान पुलिस को निर्देश दिए हैं कि फिलहाल जब तक सुनवाई न हो तब तक कारमैन को पुलिस गेस्ट हाउस में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारमैन ने अदालत को बताया अपना ये दर्द

rojas and his children should be kept in police guest house
धरने पर बैठी विदेशी बहु
कारमैन ने कोर्ट को बताया कि उसके पास रहने का ठिकाना नहीं है और वीजा सहित अन्य दस्तावेज उसके पति के कब्जे में हैं। अभी कुछ दिनों पहले वह पुलिस के पास भी गई, लेकिन किसी ने उसका सहयोग नहीं किया।

इस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने पीड़ित महिला व मासूम को देखते हुए तत्काल डिप्टी रजिस्ट्रार को निर्देश दिए हैं कि पीड़िता के बयान दर्ज करें और उसके रहने के लिए व्यवस्था पुलिस गेस्ट हाउस में ही की जाए। अब कल इस मामले में पीड़िता के बयानों के बाद फिर सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि करीब पांच साल पहले जोधपुर के योगेश जैन ने पेरू की रोजस कारमैन से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे होने के संबंधों में दरार आ गई। इसका कारण बच्चों की मां का नाम सरकारी कागजों में माया जैन लिखवाना बताया गया। इसके बाद रोजस का कहना था कि जब उसके सारे कागजात रोजस कारमैन के नाम से हैं तो उसने उसका नाम माया क्यों लिखवाया।

ऐसा करने से अब वह दोनों बच्चों का पासपोर्ट बनाकर पेरू नहीं ले जा सकती। इसी मामले को लेकर वह बीते 23 जून को योगेश के घर पहुंची, लेकिन वहां उसे ताला लगा मिला। जिसके बाद वह घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed