Rajasthan: जयपुर में दिनदहाड़े व्यापारी से लूट, हाथ-पैर बांधकर लूटे 15 लाख रुपये
जयपुर में प्लाईवुड व्यापारी से 15 लाख की लूट हो गई। व्यापारी दुकान पर बैठा था, तभी पांच बदमाश आए और उन्होंने हथियार के बल पर उसे बंधक बना लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में शनिवार को लुटेरों ने एक दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक व्यापारी से 15 लाख रुपए लूट लिए। दो बाइक पर पांच बदमाश आए और उन्होंने व्यापारी का हाथ-पांव बांधकर मारपीट की। उसके बाद रुपये लूटकर फरार हो गए
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार करणी विहार थाना इलाके में पांच्यावाला में टिंबर व्यापारी सुरेश सरावगी की प्लाईवुड की दुकान है। सुरेश अपनी प्लाईवुड की दुकान पर सुबह पहुंचे। इस दौरान सुबह 11:30 बजे दो बाइक पर पांच लड़के आए थे। उन्होंने दुकान में अंदर आकर गेट बंद कर लिया और हाथ-पांव बांधकर मारपीट की। इसके बाद हथियार दिखाकर दुकान में रखे 15 लाख 48 हजार रुपए की नकदी ले गए।
पड़ोस का दुकानदार जब मौके पर पहुंचा तो वारदात का पता चला। उसने पीड़ित के हाथ पांव खोले। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी से लुटेरों की लोकेशन ट्रेस कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर में कड़ी नाकाबंदी करवाई है। पुलिस ने संभावना जताई है कि वारदात से पहले व्यापारी की रैकी की गई थी। वहीं दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश है।