{"_id":"63067cea9ce2ef6c7842c973","slug":"robbery-at-flour-trader-house-in-jaipur-miscreants-entered-as-income-tax-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Robbery: जयपुर में आटा व्यापारी के घर डकैती, इनकम टैक्स अफसर बनकर घुसे बदमाश, 70 लाख रुपये और जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Robbery: जयपुर में आटा व्यापारी के घर डकैती, इनकम टैक्स अफसर बनकर घुसे बदमाश, 70 लाख रुपये और जेवरात लूटे
Thu, 25 Aug 2022 07:23 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 Aug 2022 07:23 AM IST
सार
बदमाशों ने हथियार के बल पर पूरे परिवार को करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बदमाशों ने पहले महिलाओं को चाकू और बंदूक दिखाकर धमकाया। उसके बाद घर के सभी सदस्यों के मोबाइल अपने पास रख लिए। हथियार के बल पर महिलाओं के गहने उतरवा लिए और घर में रखे 70 लाख रुपये नकदी और करीब डेढ़ किलो सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जयपुर में आटा व्यापारी के घर डकैती।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एक आटा व्यापारी के घर में नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इनकम टैक्स अफसर बनकर घर में घुसे पांच बदमाशों ने 70 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गए। मामला शहर के गलता गेट थाना इलाके का है। गलता गेट थाना इलाके के सूरजपोल अनाज मंडी के पीछे आटा व्यापारी सत्यनारायण तांबी का घर है, जहां बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने हथियार के बल पर पूरे परिवार को करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बदमाशों ने पहले महिलाओं को चाकू और बंदूक दिखाकर धमकाया। महिला रितु तांबी ने बताया कि बदमाशों ने बड़े-बड़े सरियों से लॉकर और अलमारी के ताले तोड़े। परिवार के सदस्य कुछ न कर पाएं, इसलिए बदमाशों ने पहले ही उनके मोबाइल लेकर एक बैग में डाल दिए थे।
विज्ञापन
भागने से पहले बदमाशों ने परिजनों के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दिया। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने जैसे-तैसे पड़ोसी को सूचना दी। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी। डीसीपी नॉर्थ पारिस देशमुख भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी सत्यनारायण तांबी ने बताया कि बदमाश बुधवार देर शाम 7:30 बजे घर में घुसे। बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताया। घर में घुसते ही महिलाओं को बंधक बना लिया। उसके बाद घर के सभी सदस्यों के मोबाइल अपने पास रख लिए। हथियार के बल पर महिलाओं के गहने उतरवा लिए। घर में रखे 70 लाख रुपये नकदी और करीब डेढ़ किलो सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि अमूमन लेन-देन के लिए घर पर करोड़ों रुपये की नकदी होती है। एकाएक हुई इस वारदात से पूरा परिवार सदमे है।