{"_id":"58e65baa4f1c1bf5465b7eaf","slug":"roadways-manager-finance-and-contractor-trap-in-rajsamand-by-acb","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन ठेकेदार के मार्फत रोडवेज का वित्त मैनेजर ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने दोनों को पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटीन ठेकेदार के मार्फत रोडवेज का वित्त मैनेजर ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने दोनों को पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
arrest accused
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजसमन्द में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई कर रोडवेज आगार राजसमन्द के वित्त मैनेजर सुवीर कुमार तिवारी को पांच हज़ार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ़्तार कर लिया। यह कार्रवाई राजसमन्द में एसीबी में अति पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने की।
एसीबी के मुताबिक रिश्वत की यह राशि राजसमन्द के बस स्टैंड पर केंटिन के ठेकेदार सत्यनारायण राव के मार्फत ली गई थी। इसकी पुष्टि होने पर एसीबी ने आरोपी सत्यनारायण को भी रिश्वत लेने में सहयोग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।

ऑडिट के नाम पर वित्त मैनेजर सुवीर कुमार द्वारा अवैध वसूली
arrest accused
- फोटो : Vishnu Sharma
इस संबंध में रोडवेज बस में परिचालक राजेंद्र सिंह चारण ने एसीबी में वित्त मैनेजर सुवीर कुमार के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें बताया कि ऑडिट के नाम पर वित्त मैनेजर सुवीर कुमार द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। जिसमें उससे भी पांच हजार रुपए मांगे गए है।
सत्यापन के बाद एसीबी ने गुरुवार को परिचालक राजेंद्र सिंह को रिश्वत की राशि लेकर मैनेजर के पास भेजा। उसने यह राशि बसस्टैंड पर कैंटीन के ठेकेदार सत्यनारायण को देने की बात कही। तब राजेन्द्र सिंह चारण ने ठेकेदार सत्यनारायण को पांच हजार रुपए दे दिए। जिन्हें उसने गल्ले में रख दिए। ईशारा मिलते ही एसीबी ने ठेकेदार सत्यनारायण और वित्त मैनेजर सुवीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया।