फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Review of the cleanliness system taken by the mayor

मेयर ने लिया तीन वार्डों का जायजा, लोगों ने बताई परेशानी

Thu, 25 May 2017 01:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
Review of the cleanliness system taken by the mayor
दौरा करते मेयर अशोक लाहोटी - फोटो : अमर उजाला
शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। इसे सुधारने के लिए निगम प्रशासन की ओर से कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को लेकर गुरुवार को जयपुर नगर निगम महापौर अशोक लाहोटी ने मानसरोवर जोन में विभिन्न जगहों पर दौरा किया। मेयर ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की योजना का निरीक्षण किया। लाहोटी ने वार्ड 40,41 व 42 में सफाई के हालात देखे।
विज्ञापन


महापौर अशोक लाहोटी सुबह मानसरोवर जोन में पहुंच गए। उनके पहुंचते ही वहां वार्डों में सफाई व्यवस्था को सही दिखाने के प्रयास किए गए। खास तौर मुख्य सड़कों पर पूरी तरह सफाई कर दी गई। लाहोटी ने इलाके में सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने जानकारी ली कि क्षेत्र में किस तरह की सफाई व्यवस्था है। लाहोटी ने क्षेत्र में दौरा किया, जिन जगहों पर सफाई व्यवस्था में ढिलाई नजर आई और कचरा नजर आया, वहां अधिकारियों को लताड़ लगाई।
विज्ञापन


 उन्होंने इलाके के लोगों से भी बात करके सफाई के हालात का जायजा लिया। इलाके के रहवासियों ने भी अपनी परेशानी बताई। लोगों ने बताया कि डोर टू डोर सफाई योजना लागू तो कर दी गई है, लेकिन संसाधनों की कमी सेपरेशानी आ रही हैं। कचरा कलेक्शन करने वाले टैम्पो कई बार आकर चले भी जाते हैं और पता भी नहीं चलता। उधर लोगों ने इसके लिए तय किए गए समय को लेकर भी अपनी परेशानी बताई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed