{"_id":"59b00a544f1c1bee7f8b45d0","slug":"returned-pension-including-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी की पेंशन से पैसा काटा, जिम्मेदारों से वसूला जाएगा हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी की पेंशन से पैसा काटा, जिम्मेदारों से वसूला जाएगा हर्जाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Sep 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने वाणिज्यिक कर विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की एक साल की काटी गई दस फीसदी पेंशन राशि नौ फीसदी ब्याज सहित लौटाने को कहा है। इसके साथ ही अदालत ने विभाग के संबंधित अफसरों पर 25 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। अदालत ने आदेश की कॉपी मुख्य सचिव को भेजते हुए कहा है कि वह प्रकरण से जुड़े वित्त सचिव प्रवीण गुप्ता के सेवा रिकॉर्ड में रिमार्क लगाए।
अदालत ने मुख्य सचिव को यह भी कहा है कि वे उन अफसरों पर कार्रवाई करें, जिनके कारण रिटायर्ड कर्मचारी को अदालत आना पड़ा। न्यायाधीश एसपी शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश मूलचंद शर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता एनएल वर्मा ने बताया कि वाणिज्यिक कर विभाग में यूडीसी पद पर कार्य के दौरान याचिकाकर्ता एसीबी की ट्रेप कार्रवाई में गवाह बना था। ट्रायल के दौरान याचिकाकर्ता को पक्षद्रोही घोषित कर दिया।
इस पर एसीबी ने विभाग को 3 मई 2011 को पत्र लिखकर याचिकाकर्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा। वहीं 8 अक्टूबर 2014 को एसीबी कोर्ट ने प्रकरण का निस्तारण कर दिया, लेकिन याचिकाकर्ता के खिलाफ कुछ नहीं लिखा। याचिका में कहा गया कि वाणिज्यिक कर विभाग ने तीस सितंबर 2014 को याचिकाकर्ता की एक साल की पेंशन की दस फीसदी राशि रोक ली।
विज्ञापन
इस आदेश के खिलाफ विभागीय अपील को भी अपीलीय अधिकारी ने 16 फरवरी 2015 को खारिज कर दिया। याचिका में यह भी कहा गया कि अपीलीय अधिकारी ने समान मामले में एक अन्य कर्मचारी की अपील स्वीकार कर ली। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने काटी गई पेंशन राशि ब्याज सहित लौटाने के आदेश देते हुए संबंधित अफसरों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।