फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   result of 12th science and commerce will be announce today

RBSE Result: राजस्थान बोर्ड के वाणिज्य और विज्ञान के नतीजे जारी

Mon, 15 May 2017 12:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 May 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
result of 12th science and commerce will be announce today
वासुदेव देवनानी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कॉमर्स और विज्ञान के 12वीं के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने परिणाम जारी किया।शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि वाणिज्य का 90.88 प्रतिशत और विज्ञान का 90.36 प्रतिशत परिणाम रहा। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष बीएल चौधरी व सचिव मेधना चौधरी भी मौजूद थी। संभवतया पहली बार बिना मैरिट लिस्ट के रिजल्ट जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


 गौरतलब है कि इस वर्ष जहां कॉमर्स में 48 हजार 133 बच्चे पंजीकृत थे। वहीं विज्ञान वर्ग में दो लाख 34 हजार से ज्यादा बच्चे पंजीकृत थे। गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं दो मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी।  गौरतलब है कि पिछले वर्ष यह नतीजे 16 मई को जारी किए गए थे। परीक्षार्थी अपने नतीजे बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से देख सकते है।  परीक्षार्थी रिजल्ट आसानी से देख सकें इसके लिए जानकारी भी दी गई है। जानकारी के अनुसार लिंक पर क्ल्कि करने के बाद परीक्षार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल भरना होगा जिसके बाद आसानी से वह अपना रिजल्ट देख सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed